Home Theater: 10 हजार से कम कीमत में आते हैं ये बेस्ट होम थिएटर, घर को बना देंगे सिनेमा हॉल, देखें लिस्ट

खाली समय में संगीत सुनने का शौक किसे नहीं होता। पार्टी से लेकर मूवी देखते तक, हमें अच्छे स्पीकर या होम थिएटर की जरूरत होती ही है। इसके लिए आपको बहुत पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है। अब कम कीमत में भी अच्छी और पावरफुल साउंड क्वालिटी वाले होम थिएटर मार्केट में उपलब्ध हैं। यदि आप भी अपने घर को थिएटर बनाने के लिए कोई बढ़िया होम थिएटर खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 10 हजार से कम कीमत वाले पांच बेस्ट होम थिएटर बताने वाले हैं। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट

ZEBRONICS ZEB-BT6590RUCF (कीमत- 3,699 रुपये)
ZEBRONICS की तरफ से आने वाला ZEB-BT6590RUCF होम थिएटर के साथ आकर्षक दिखने के लिए ग्लॉसी लाइन्स के साथ आकर्षक फ्रंट पैनल मिलता है। स्पीकर में एक एलईडी डिस्प्ले भी है जो कनेक्टिविटी मोड के बारे में बताती है। इसके साथ एक रिमोट कंट्रोल भी मिलता है। ZEB-BT6590RUCF 5.1 में स्पीकर का 5.1 इनपुट मिलता है। इसके साथ 65 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है।

Sony SA-D40 4.1 (कीमत- 9,490 रुपये)
सोनी के होम थिएटर के साथ 80 वॉच का साउंड आउटपुट मिलता है। इसके साथ सराउंडेड और स्टीरियो साउंड मिलता है। इसके साथ वायरलेस एक्सपीरियंस मिलता है। Sony SA-D40 4.1 के साथ वायरलेस के साथ ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है। सोनी होम थिएटर में 4.1 चैनल मल्टीमीडिया स्पीकर दिए गए हैं। थिएटर के साथ रिमोट का भी सपोर्ट मिलता है।