आधी से भी कम कीमत पर मिल रहा Oppo Reno 8T 5G, कैमरा और फीचर्स भी हैं शानदार

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 05 Apr 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Oppo Reno 8T 5G is available at half price on flipkart know price offers camera and features
Oppo Reno 8T 5G - फोटो : अमर उजाला

    ओप्पो ने अपने कैमरा फोन Oppo Reno 8T 5G को हाल ही में पेश किया है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। ओप्पो रेनो 8T 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का मिलता है। Oppo Reno 8T 5G को 38,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। लेकिन अब फोन के साथ फ्लिपकार्ट पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर्स और कैशबैक के साथ फोन को मात्र 3 हजार रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह कीमत कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर का पूरा फायदा मिलने के बाद की है।

    Oppo Reno 8T 5G
    Oppo Reno 8T 5G - फोटो : Flipkart

    Oppo Reno 8T 5G पर ऑफर

    ओप्पो रेनो 8टी 5G भारत में दो कलर ऑप्शन सनराइज गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक में आता है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये है। फोन के साथ फ्लिपकार्ट पर 23% डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन को डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। साथ ही ग्राहकों को Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर 5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3000 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है।

    Oppo Reno 8T 5G
    Oppo Reno 8T 5G - फोटो : अमर उजाला

    साथ ही एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3 हजार रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ 27000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आप अपने पुराने फोन के बदले 27 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। बता दें कि एक्सचेंज ऑफर की वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन, कंपनी और मॉडल पर निर्भर करती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें