AI At Work: जकरबर्ग ने दे दिया ऐसा बयान कि मच गई खलबली, टेंशन में आ गए डेवलपर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 May 2025 12:32 PM IST
सार

जकरबर्ग ने बताया कि Meta एक कोडिंग एजेंट और AI रिसर्च एजेंट पर काम कर रहा है, जो विशेष रूप से Llama AI मॉडल के रिसर्च और विकास के लिए इस्तेमाल होगा। उन्होंने कहा, “हम एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी नहीं हैं, इसलिए हम यह टूल अपने इस्तेमाल के लिए बना रहे हैं।

विज्ञापन
AI At Work Zuckerberg gave such a statement that it created a stir developers got tensed
AI AT WORK - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Meta के CEO मार्क जकरबर्ग ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे डेवलपर्स कम्युनिटी में खलबली मच गई है। जकरबर्ग ने कहा है कि अगले 12 से 18 महीनों में कंपनी के Llama प्रोजेक्ट का अधिकांश कोड AI के जरिए लिखा जाएगा। उनना मानना है कि AI न केवल एक औसत अच्छे इंजीनियर की तरह काम कर रहा है, बल्कि वह जल्द ही टॉप कोडर्स से भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

    द्वारकेश पटेल के साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में जकरबर्ग ने स्पष्ट किया, "आज के समय में AI अच्छी तरह से कोड को ऑटोकम्प्लीट कर सकता है, लेकिन मैं उस स्तर की बात नहीं कर रहा हूं। मैं उस AI की बात कर रहा हूं जिसे अगर कोई लक्ष्य दिया जाए, तो वह खुद से टेस्ट चला सके, बग खोज सके और उच्च गुणवत्ता वाला कोड लिख सके और वह भी एक औसत अच्छे इंजीनियर से बेहतर।"

    विज्ञापन

    जकरबर्ग ने बताया कि Meta एक कोडिंग एजेंट और AI रिसर्च एजेंट पर काम कर रहा है, जो विशेष रूप से Llama AI मॉडल के रिसर्च और विकास के लिए इस्तेमाल होगा। उन्होंने कहा, “हम एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी नहीं हैं, इसलिए हम यह टूल अपने इस्तेमाल के लिए बना रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक सामान्य डेवेलपर टूल बनाना नहीं है, बल्कि एक ऐसा AI एजेंट तैयार करना है जो हमारे टूलचेन में पूरी तरह से जुड़ा हो और Llama को आगे बढ़ाने में मदद करे।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें