जियो-एयरटेल के बाद Vodafone ने भी प्लान किया अपडेट, अब रोज मिलेगा 1.4GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 30 Jan 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
After Jio and Airtel Vodafone offers 1.4GB Data per Day at Rs 198
Vodafone

    रिलायंस जियो और एयरटेल के प्लान अपडेट होने के बाद वोडाफोन ने अपने प्लान अपडेट किया है। वोडाफोन के 198 रुपये वाले प्लान में अब रोज 1.4 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

    इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी और इसमें रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। वोडाफोन के इस प्लान की टक्कर जियो के 149 रुपये और एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान से होगी। बता दें कि वोडाफोन के इस 198 रुपये वाले प्लान में पहले रोज 1 जीबी डाटा मिलता था।

    विज्ञापन

    हालांकि इस प्लान के तहत प्रतिदिन 250 मिनट कॉलिंग और एक सप्ताह में 1,000 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी। वहीं बताते चले की एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान में भी रोज 1.4 जीबी डाटा मिलता है और जियो के 149 रुपये वाले प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। सभी प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले वोडाफोन ने हाल में 458 रुपये और 509 रुपये वाले प्लान को भी अपडेट किया था जिसमें अब क्रमशः 84 जीबी और 91 जीबी डाटा मिलता है और इनकी वैधता क्रमशः 84 दिन और 91 दिनों की है। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें