इस कंपनी ने उतारा बड़ा प्लान, मिलेगा 120GB डाटा
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनियों के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने प्लान को अपडेट किया है और प्रीपेड यूजर्स के लिए कुछ नए प्लान भी पेश किए हैं जिसमें 109 रुपये से लेकर 821 रुपये तक के प्लान शामिल हैं। इन्हीं में से एक प्लान ऐसा भी है जिसमें 120 जीबी डाटा मिलेगा। तो आइए जानते हैं सभी प्लान के बारे में।

BSNL 109
सबसे पहले 109 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान के तहत 1536 एमबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 25 दिनों की होगी। इस प्लान में फ्री में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन भी मिलेगा, हालांकि यह प्लान फिलहाल पूर्वी जोन के लिए ही है।

BSNL 333
BSNL के ट्रिपल प्लान की बात करें तो इसमें 333 रुपये में आपको रोजाना 1.5 जीबी डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैधता 41 दिनों की होगी। इस प्लान में भी फ्री में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन भी मिलेगा।
विज्ञापन