Jio Phone की ऑनलाइन बुकिंग फिर से शुरू, अब यह है नया ऑफर

करीब 6 महीने बाद रिलायंस ने जियो फोन की बुकिंग फिर से शुरू की है। फोन की बुकिंग jio.com से ऑनलाइन हो रही है। बता दें कि अगस्त में 60 लाख फोन की बुकिंग होने के बाद रिपोर्ट आई थी कि दूसरे फेज की बुकिंग दिवाली के बाद शुरू होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं कंपनी ने हाल ही में जियो फोन यूजर्स के लिए कई नए प्लान भी पेश किए हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

jio.com पर जाएं। वहां आपको BOOK NOW का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करने पर आपसे मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। मोबाइल नंबर डालने के बाद नीचे आपको SUBMIT पर क्लिक करना होगा। उसके बाद इलाके का पिन कोड डालें और अगर एक से ज्यादा फोन बुक करना चाहते हैं तो राइट साइड में दिख रहे + बटन पर क्लिक करें।

अब जितना फोन लेना है उतनी बार + पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर, एरिया पिन कोड डालें। हालांकि आप एक मोबाइल नंबर से 5 फोन बुक कर सकतें हैं, जबकि अलग-अलग मोबाइल नंबर से अधिकतम 80 फोन (5 फोन/मोबाइल नंबर) बुक कर सकते हैं। नीचे आपको बुकिंग के पैसे भी दिखेंगे।