Apple Alert: भारत के बाद अब इस देश में एपल ने भेजा अलर्ट, वहां भी मचा बवाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Nov 2023 10:31 AM IST
सार

एपल ने आर्मेनिया में भी उसी दिन अलर्ट भेजा था जिस भारत में कुछ लोगों को यह अलर्ट भेजा गया था, हालांकि दोनों ही मामलों में एपल ने कहा है कि यह एलर्ट फर्जी भी हो सकता है, बावजूद इसके आपको अलर्ट रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
After India Apple sends hacking alerts to iPhone users in Armenia
iPhone - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    Apple ने पिछले सप्ताह भारत में विपक्ष के कुछ नेताओं पर एक अलर्ट भेजा था जिसमें कहा गया था कि उनके आईफोन पर राज्य प्रायोजित अटैक की आशंका है। इस अलर्ट के बाद विपक्ष के नेताओं ने मोदी सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया। भारत में अभी इस मामले की जांच चल रही है लेकिन इसी बीच एपल ने आर्मेनिया में आईफोन यूजर्स को राज्य प्रायोजित हैकिंग का अलर्ट भेजा है।

    एपल इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक एपल ने आर्मेनिया में भी उसी दिन अलर्ट भेजा था जिस भारत में कुछ लोगों को यह अलर्ट भेजा गया था, हालांकि दोनों ही मामलों में एपल ने कहा है कि यह एलर्ट फर्जी भी हो सकता है, बावजूद इसके आपको अलर्ट रहने की जरूरत है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह अलर्ट Pegasus स्पाईवेयर को लेकर भी हो सकता है। आर्मेनिया ने इस अलर्ट के लिए अजरबैजान पर आरोप लगाया है। आर्मेनिया ने कहा है कि हो सकता है कि अजरबैजान ने पेगासस को हमारे देश के लोगों की जासूसी करने के लिए इस्राइल के एनएसओ ग्रुप से खरीदा होगा। आर्मेनिया में भी यह अलर्ट कुछ खास लोगों को ही मिला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अजरबैजान ने पेगासस की मदद से कथित तौर पर आर्मेनिया और उसकी सीमाओं के भीतर लगभग एक हजार व्यक्तियों को निशाना बनाया है, हालांकि सटीक संख्या की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें