जियो के बाद यह कंपनी सिर्फ 191 रुपये में दे रही है 28GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 24 Jan 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
After Airtel and Jio BSNL Launched New STV 191 Prepaid Plan With Unlimited Calls for 28 Days
BSNL OFFER

    रिलायंस जियो और एयरटेल के प्लान अपडेट होने के बाद टेलीकॉम सेक्टर में एक बार फिर से टैरिफ वॉर छिड़ गया है। मंगलवार की सुबह सबसे पहले एयरटेल ने अपने प्लान अपडेट किए और उसके बाद शाम तक जियो ने भी बेहद ही सस्ता प्लान की घोषणी की। BSNL ने अब 191 रुपये का 28 जीबी डाटा वाला सस्ता प्लान पेश किया है।

    BSNL के 191 रुपये वाले प्लान के फायदे

    BSNL
    BSNL

    इस प्लान के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि यह प्लान फिलहाल तेलंगाना सर्किल के लिए ही है। इस प्लान की कीमत 191 रुपये है और इस प्लान के तहत 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा, अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी और यह प्लान नए ग्राहकों के लिए है। वहीं इस प्लान को 10 जनवरी 2018 से 9 अप्रैल 2018 के बीच ही लिया जा सकता है।

    विज्ञापन

    बता दें कि जियो के नए प्लान 26 जनवरी से लाइव हो जाएंगे और एयरटेल के प्लान अभी भी लिए जा सकते हैं। एयरटेल ने अपने 199, 349, 448, और 509 रुपये वाले को अपडेट किए हैं। कंपनी अब 199 रुपये में रोज 1.4 जीबी डाटा दे रही है। पहले रोज 1 जीबी डाटा मिलता था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें