Airtel ने फिर प्लान किए अपडेट, पुरानी कीमत में मिलेगा ज्यादा डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 23 Jan 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
Airtel again updates its plans against jio From Rs 199 to Rs 509 and offers 40 Percent more data
Airtel

    Airtel ने एक बार फिर से जियो को पछाड़ने की कोशिश में अपने कई प्लान अपडेट किए हैं। एयरटेल अब पुरानी कीमत पर ही ज्यादा डाटा दे रहा है। कंपनी अपने 199, 349, 448, और 509 रुपये वाले को अपडेट किए हैं। कंपनी अब 199 रुपये में रोज 1.4 जीबी डाटा दे रही है। पहले रोज 1 जीबी डाटा मिलता था। तो आइए जानते हैं सभी प्लान के बारे में।

    Airtel
    Airtel

    सबसे पहले 199 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.4 जीबी डाटा यानी कुल 39.2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में रोमिंग समेत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में पहले रोज 1 जीबी डाटा मिलता था।

    Airtel
    Airtel

    349 रुपये वाले प्लान में अब 2.5 जीबी डाटा रोज मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। पहले इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिलता था। साथ ही इस प्लान में रोमिंग समेत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें