Android XR: सैमसंग ने लॉन्च किया Moohan हेडसेट, एपल विजन प्रो से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Dec 2024 04:57 PM IST
सार

Samsung Unveils Moohan Android XR: मूहान XR हेडसेट में सर्कल टू सर्च, वर्चुअल डिस्प्ले पर वीडियो और फोटोज देखना, गूगल टीवी, गूगल फोटोज के अलावा गूगल क्रोम पर ब्राउज़िंग, लाइव टेक्स्ट ट्रांसलेशन और इमर्सिव व्यू का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Samsung Unveils Moohan Android XR Headset to Compete With Apple Vision Pro in 2025
Samsung Moohan XR Headset - फोटो : samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने अपना पहला एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) हेडसेट पेश किया, जिसका कोडनेम प्रोजेक्ट मूहान है। इस डिवाइस को गूगल के नए एंड्रॉइड XR ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ प्रदर्शित किया गया, जो मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट्स और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) ग्लासेस के लिए डिजाइन किया गया है। मूहान XR हेडसेट में गूगल के जेमिनी AI असिस्टेंट का सपोर्ट होगा। सैमसंग Moohan का मुकाबला एपल के विजन प्रो और मेटा के क्वेस्ट 3 से होगा।

    सैमसंग के इस नए हेडसेट को 'मूहान' नाम दिया गया है, जिसका मतलब कोरियाई भाषा में 'अनंत' होता है। यह गूगल के नए एंड्रॉइड XR प्लेटफॉर्म पर चलता है, जो AR, वर्चुअल रियलिटी (VR), और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सुविधाओं का समर्थन करता है। गूगल के अनुसार यह एंड्रॉइड XR पर चलने वाला पहला डिवाइस होगा और अगले साल लॉन्च किया जाएगा, हालांकि लॉन्च डेट या कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन

    मूहान XR हेडसेट में अत्याधुनिक डिस्प्ले होंगे और यह पासथ्रू कैपेबिलिटीज (वास्तविक और वर्चुअल दुनिया के बीच स्विचिंग) और मल्टी-मोडल इनपुट का समर्थन करेगा। इसमें सर्कल टू सर्च, वर्चुअल डिस्प्ले पर वीडियो और फोटोज देखना, गूगल टीवी, गूगल फोटोज के अलावा गूगल क्रोम पर ब्राउज़िंग, लाइव टेक्स्ट ट्रांसलेशन और इमर्सिव व्यू का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें