अमर उजाला
Fri, 13 December 2024
डिजिटल स्कैम आज देश की सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रहा है। हर दिन किसी ना किसी को शिकार बनाया जा रहा है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि डिजिटल अरेस्ट के शिकार 90 फीसदी वही लोग हो रहे हैं जो पढ़े-लिखे और होशियार हैं।
डिजिटल अरेस्ट के शिकार साइबर एक्सपर्ट, आईटी एक्सपर्ट, सीए और इंजीनियर भी हो रहे हैं।
अब ठगों ने मुंबई मे एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया है और 1.94 करोड़ रुपये की ठगी की है।
रिपोर्ट के मुताबिक ठगों ने 68 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करके फिक्स्ड डिपॉजिट के 1.94 रुपये वसूले गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक ठगों ने 68 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करके फिक्स्ड डिपॉजिट के 1.94 रुपये वसूले गए हैं।
यहां भी ठगों ने वही पुराना तरीका अपनाया और बुजुर्ग को धमकाया कि उनके नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग की गई है और अवैध काम में उनके आधार और सिम का इस्तेमाल हुआ है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें