फेसबुक मैसेंजर किड्स एप में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, बच्चे अनजान लोगों से कर सकते थे चैट

Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Tue, 23 Jul 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
A big flaw on Facebook Messenger Kids app, company disabled the app temporarily
Facebook Messenger Kids

    सोशल मीडिया साइट फेसबुक की एक बड़ी खामी सामने आई है। यह गलती फेसबुक के किड्स मैसेंजर एप में मिली है। इस एप में बच्चे केवल उन्हें फेसबुक यूजर्स से चैट कर सकते थे, जिन्हें उनके पैरेंट्स ने अप्रूव किया हो। लेकिन इस एप के ग्रुप चैट सेक्शन में बच्चे अनजान लोगों से भी चैट कर सकते थे, और इसके लिये उन्हें पैरेंट्स के अप्रूवल की जरूरत नहीं है।

    2017 में की थी लॉन्च

    फेसबुक ने 2017 में अपने प्लेटफॉर्म पर बच्चों को सुरक्षित माहौल देने के लिये फेसबुक मैसेंजर किड्स एप लॉन्च की थी। 13 साल से कम उम्र वाले बच्चों को ध्यान में रखते हुए यह एप लॉन्च की गई थी। द वर्ज में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने इसे टेक्निकल एरर बताते हुए सभी पैरेंट्स को नोटिफिकेशन भेजा है। जिसमें कहा गया है कि यह गलती पकड़ में आने के बाद वह ग्रुप चैट को डिसेबल कर रहा है। फेसबुक का कहना है कि हम जल्दी ही इस तकनीकी खामी को ठीक कर लेंगे।

    विज्ञापन

    पैरेंट्स के पास होते हैं राइट्स

    मैसेंजर किड्स असल में वीडियो और मैसेंजिग चैट है, जिसे पैरेंट्स की अनुमति के बाद परिजनों और दोस्तों के साथ चैट की जा सकती है। इस एप में पैरेंट्स अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये चाइल्ड मैसेंजर किड्स अकाउंट को मैनेज और सेटअप कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    विशेषज्ञों ने किया था विरोध

    इससे पहले 100 से ज्यादा बाल स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को सार्वजनिक पत्र लिख कर मैसेंजर किड्स एप को बंद करने की गुजारिश की थी। कानूनविदों और विशेषज्ञों के विरोध के बाद फेसबुक ने इस साल फऱवरी में अपनी एप ‘LOL’ को नहीं बनाने का फैसला किया था, जिसमें बच्चे मनोरंजक पोस्ट शेयर कर सकते थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें