माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट: दफ्तरों में कर्मचारी खूब कर रहे एआई का इस्तेमाल, 31 देशों में हुआ सर्वे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 May 2024 02:13 PM IST
सार

यह रिपोर्ट ऑफिस में एआई को लाने के लिए कर्मचारियों की मजबूत इच्छा, कॅरियर ग्रोथ के लिए इसके द्वारा पेश किए जाने वाले अवसरों और भविष्य के काम में एआई पावर यूजर्स के भूमिका पर प्रकाश डालती है।

विज्ञापन
92 percent of Indian Knowledge Workers use AI in the workplace finds Microsoft and LinkedIn 2024 Work Trend In
Use of AI in Office - फोटो : microsoft

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट और लिंक्डइन ने आज वर्कप्लेस पर एआई के इस्तेमाल की स्थिति पर 2024 वर्क ट्रेंड इंडेक्स रिपोर्ट जारी की है जो कि भारत के लिए भी है। इस रिपोर्ट को “एआई ऐट वर्क इज हीयर। नाऊ कम्स द हार्ड पार्ट'' के नाम से प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट को माइक्रोसॉफ्ट के ब्लॉग पर देखा जा सकता है।

    इसमें यह बताया गया है कि कैसे सिर्फ एक साल में एआई ने लोगों के काम करने, लीड करने और काम पर नियुक्त करने के तरीके को प्रभावित किया है। यह रिपोर्ट ऑफिस में एआई को लाने के लिए कर्मचारियों की मजबूत इच्छा, कॅरियर ग्रोथ के लिए इसके द्वारा पेश किए जाने वाले अवसरों और भविष्य के काम में एआई पावर यूजर्स के भूमिका पर प्रकाश डालती है।

    विज्ञापन

    चौथे वर्क ट्रेंड इंडेक्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट और लिंक्डइन ने पहली बार साझेदारी की है जिससे कि एआई कैसे काम को आकार दे रहा है, इस पर व्यापक जानकारी हासिल की जा सके। इस रिपोर्ट के नतीजे 31 देशों में 31,000 लोगों के बीच किए गए सर्वेक्षण, लिंक्डइन पर लेबर और नियुक्ति के रुझान, खरबों माइक्रोसॉफ्ट 365 प्रोडक्टिविटी सिग्नल्स और फॉर्च्यून 500 ग्राहकों के बीच किए गए शोध पर आधारित हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें