जरूरी बात: आपका मोबाइल असली है या चोरी का, एक मैसेज भेजकर पता करें, यह है तरीका
है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि जिस तरह से ई-कॉमर्स कंपनियां ऑफर के नाम लोगों को चूना लगा रही हैं। ऐसे में आपके पास भी नकली फोन हो सकता है। वैसे आप बहुत ही आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपका फोन असली है या नकली।

विस्तार
भारत में स्मार्टफोन का मार्केट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में सेकेंड हैंड मोबाइल का भी मार्केट भी खूब फल फूल रहा है। लोग सेकेंड हैंड फोन भी आराम से खरीद रहे हैं, लेकिन इस बात की भी संभावना है कि आप जो स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं नकली या चोरी का हो सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि जिस तरह से ई-कॉमर्स कंपनियां ऑफर के नाम लोगों को चूना लगा रही हैं। ऐसे में आपके पास भी नकली फोन हो सकता है। वैसे आप बहुत ही आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपका फोन असली है या नकली।
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन की साइट पर जाकर आप इसकी जानकारी हासिल कर सकते है।पहला तरीका यह है कि आपhttps://ceir.gov.in/Device/CeirImeiVerification.jspपर जाकर मोबाइल नंबर, ओटीपी के साथ लॉगिन करें।इसके बाद अपने फोन का आईएमईआई नंबर डालकर डालें।यदि आपके फोन का आईएमईआई नंबर ब्लॉक आता है तो इसका मतलब यह है कि आपका फोन चोरी का है।
दूसरा तरीका मैसेज वाला है।आप अपने फोन में KYM लिखकर स्पेस दें और इसके बाद 15 डिजिट वाला आईएमईआई नंबर लिखकर कर 14422 पर सेंड कर दें।यदि आपको अपने डिवाइस का आईएमईआई नंबर नहीं पता है, तो आप *#06# डायल करें।यदि फोन में दो नंबर है तो दो आईएमईआई नंबर आएंगे।किसी भी एक नंबर से आप फोन की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- Project Astra: आप भूल जाएंगे लेकिन यह एआई टूल याद रखेगा, जानें क्या है गूगल का प्रोजेक्ट एस्ट्रा?
- Facebook-Instagram: फेसबुक और इंस्टाग्राम फिर पड़े ठप, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान
- फोन की बैटरी असली है या नकली, ऐसे पता लगाएं
- Google I/O 2024: सभी एंड्रॉयड फोन को मिलेंगे ये प्रीमियम फीचर्स, गूगल के मेगा इवेंट की छह बड़ी घोषणाएं