मुसीबत: DND ऑन होने के बाद भी 92% लोग अनचाहे कॉल से परेशान, रियल इस्टेट वालों ने तो नाक में दम कर रखा है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Feb 2023 11:00 AM IST
सार

हर रोज आने वाले टेलीमार्केटिंग कॉल से 92 फीसदी मोबाइल यूजर्स परेशान हैं और ये वो यूजर्स हैं जिनके नंबर पर DND सर्विस ऑन है। अब आप उनकी हालत के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं जिनके नंबर पर DND सर्विस ऑन ही नहीं है।

विज्ञापन
92 Percent Mobile Phone Users Get Unsolicited Calls Daily Even on DND
spam call - फोटो : iStock

    विस्तार

    टेलीमार्केटिंग कॉल से आज हर कोई परेशान है। हर रोज लोगों को तमाम कंपनियों के फोन आते हैं। इस तरह के कॉल से छुटकारा पाने के लिए ही सरकारी की ओर से डू नॉट डिस्टर्ब (DND) की सेवा शुरू की गई थी। नियम के मुताबिक यदि आप अपने मोबाइल नंबर पर DND सर्विस को ऑन कर देते हैं तो आपके पास टेलीमार्केटिंग वाले कॉल नहीं आएंगे लेकिन यहां नियम को कौन मानता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर रोज आने वाले टेलीमार्केटिंग कॉल से 92 फीसदी मोबाइल यूजर्स परेशान हैं और ये वो यूजर्स हैं जिनके नंबर पर DND सर्विस ऑन है। अब आप उनकी हालत के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं जिनके नंबर पर DND सर्विस ऑन ही नहीं है।

    लोकलसर्किल की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक सर्वे में शामिल 78 फीसदी लोगों ने कहा है कि उन्हें सबसे ज्यादा कॉल फाइनेंशियल सर्विस और रियल इस्टेट वालों के आते हैं। इस सर्वे में 11,157 मोबाइल यूजर्स शामिल थे जिनमें से 66 फीसदी ने माना कि उन्हें हर रोज कम-से-कम तीन टेलीमार्केटिंग वाले कॉल आते हैं।

    विज्ञापन

    96 फीसदी लोगों ने कहा कि DND सर्विस ऑन होने के बावजूद उन्हें हर दिन कम-से-कम एक टेलीमार्केटिंग कॉल आता है। 16 फीसदी ने कहा कि उन्हें हर रोज 6-10 प्रमोशनल कॉल आते हैं, जबकि 5 फीसदी ने कहा कि उनके नंबर पर हर रोज 10 अनचाहे कॉल आते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह एक ऑनलाइन सर्वे था जो 5 जनवरी से 5 फरवरी के बीच संपन्न हुआ है। इस सर्वे में देश के 342 जिलों से 56,000 जवाब आए हैं। सर्वे में शामिल 50 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें अनचाहे कॉल किसी कंपनी के नंबर से नहीं, बल्कि निजी नंबर से आते हैं। कई लोगों ने लैंडलाइन नंबर से आने वाले अनचाहे कॉल की पुष्टि की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें