Report: नौकरी खोजने में 87% भारतीय कर रहे एआई का इस्तेमाल, खूब बनवा रहे रेज्यूमे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Jan 2025 11:35 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि नौकरी चाहने वाले अब अपने कौशल को इंटरएक्टिव रिज्यूमे और पोर्टफोलियो के माध्यम से प्रदर्शित कर रहे हैं। इस प्रकार की रचनात्मकता और इनोवेशन को हायरिंग मैनेजर्स द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

विज्ञापन
87 percent Indian jobseekers use Gen AI to enhance their resumes
AI FOR JOBS - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    87% भारतीय नौकरी तलाशने वाले जनरेटिव एआई का उपयोग अपने रिज्यूमे को बेहतर बनाने या ड्राफ्ट करने के लिए कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि भारत में 95% हायरिंग मैनेजर्स मानते हैं कि एआई ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाता है। यह रिपोर्ट दिखाती है कि एआई, सोशल मीडिया, और ऑनलाइन डिज़ाइन टूल्स कैसे भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार जो उम्मीदवार उभरते हुए टूल्स और विज़ुअल माध्यमों को अपनाते हैं और एक मजबूत पेशेवर ब्रांड बनाते हैं, उनके सामने आने की संभावना अधिक होती है।

    कैनवा की रिपोर्ट में कहा गया है कि नौकरी चाहने वाले अब अपने कौशल को इंटरएक्टिव रिज्यूमे और पोर्टफोलियो के माध्यम से प्रदर्शित कर रहे हैं। इस प्रकार की रचनात्मकता और इनोवेशन को हायरिंग मैनेजर्स द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

    विज्ञापन

    2024 में दुनियाभर के पेशेवरों ने नौकरी पाने की संभावना बढ़ाने के लिए 390 मिलियन से अधिक रिज्यूमे कैनवा पर तैयार किए। यह रिपोर्ट Sago द्वारा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, भारत, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, मेक्सिको, ब्राजील और जापान में 4,200 हायरिंग मैनेजर्स और 6,000 नौकरी चाहने वालों पर किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें