Scam Alert: बैंक की मिलीभगत से हो रही ठगी, बुजुर्ग के पास KYC के लिए आया कॉल, खाते से निकल गए 2.5 लाख रु.

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 09 Dec 2023 01:18 PM IST
सार

कॉल करने वाले ने अकाउंट नंबर भी बताया जो कि सही था। जब सिन्हा ने उसे कहा कि दिवाली के कारण आज बैंक बंद है तो फोन पर बात करने वाले शख्स ने कहा कि केवाईसी सेक्शन ओपन है और ऑनलाइन केवाईसी हो जाएगी।

विज्ञापन
83 year old man gets call from bank to update KYC online loses 2.5 lakhs
Online KYC Scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में स्कैम कभी खत्म नहीं हो सकता है, सिर्फ तरीके बदल सकते हैं। एक बार फिर से एक बुजुर्ग को ऑनलाइन स्कैम का शिकार बनाया गया है। मामला कोलकाता का है। 83 साल के एक रिटायर्ड सरकारी ऑफिसर के पास बैंक से नो योर कस्टमर (केवाईसी) के लिए कॉल आया था जिसके बाद खाते से 2.5 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित बुजुर्ग का नाम एस. पी. सिन्हा है।

    ठगी का यह ताजा मामला कोलकाता के ठाकुरपुकुर का है, जहां रहने वाले एस. पी. सिन्हा के पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि वह टेबल नंबर 3 बैंक ब्रांच से बात कर रहा है। उसने कहा कि उनके पेंशन अकाउंट के लिए केवाईसी कराना जरूरी है, नहीं तो पेंशन बंद हो जाएगी। कॉल के कटने के बाद सिन्हा बैंक ब्रांच गए तो वहां के अधिकारियों ने कहा है कि हां केवाईसी जरूरी है। बैंक वालों ने कहा कि ऑनलाइन केवाईसी के लिए कॉल करने वाले शख्स के निर्देश को फॉलो करें।

    विज्ञापन

    उसके बाद 11 नवंबर को सिन्हा के पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से केवाईसी के लिए बोल रहा है। कॉल करने वाले ने अकाउंट नंबर भी बताया जो कि सही था। जब सिन्हा ने उसे कहा कि दिवाली के कारण आज बैंक बंद है तो फोन पर बात करने वाले शख्स ने कहा कि केवाईसी सेक्शन ओपन है और ऑनलाइन केवाईसी हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें