टेक्नोलॉजी की लाठी पर दिल्ली का बुढ़ापा, 75% बुजुर्ग फिट रहने के लिए चाहते हैं स्मार्टफोन

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के सर्वे के मुताबिक दिल्ली में रहने वाले करीब 75 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए नए गैजेट्स और स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
जरा चिकित्सा विभाग ने एम्स में आने वाले करीब 300 बुजुर्ग मरीजों पर अध्ययन किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुराने लोग अपनी सेहत में सुधार के लिए आधुनिक तकनीक का किस तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः ब्लैकबेरी का पहला फुल टच-स्क्रीन फोन BlackBerry Motion लॉन्च, जानें कीमत
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने में एम हेल्थ का बड़ा योगदान है।
सर्वे में शामिल के जरा चिकित्सा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रसून चटर्जी ने कहा, 'यह स्टडी की शुरुआत है जिसमें पता चला है कि 90 फीसदी बुजुर्गों के पास खुद का मोबाइल है या फिर किसी दूसरे आदमी का फोन वे एक्सेस करते हैं। उन्होंने कहा आगे बताया कि 70% व्यक्तियों का एम हेल्थ सर्विस के प्रति रवैया पोजिटिव था।
- iPhone 8 में बैटरी फूलने की शिकायत के बाद Apple ने शुरू की जांच
- स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत नहीं, ऐसे डाउनलोड करें किसी का भी WhatsApp Status
- अगले साल तक 50% स्मार्टफोन में नहीं होगा हेडफोन जैक, गूगल ने बताया यह कारण
- Xiaomi रेडमी 4 की टक्कर पर ये भारतीय कंपनी लाई सस्ता 4G स्मार्टफोन, ये हैं फीचर्स और कीमत