स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत नहीं, ऐसे डाउनलोड करें किसी का भी WhatsApp Status

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Mon, 09 Oct 2017 09:24 AM IST
How to Download Whatsapp Stories or Status on your Smartphone
How to Download Whatsapp Stories - फोटो : Vishal ahlawat

    दुनिया की सबसे बड़ी मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप ने इसी साल एक बड़ा फीचर पेश किया था। WhatsApp ने इंस्टाग्राम की तर्ज पर stories डालने का फीचर दिया था। इन्हें WhatsApp स्टेटस नाम दिया गया जो 24 घंटे के बाद गायब हो जाते हैं। हालांकि इसके साथ व्हॉट्सऐप ने ऐसा कोई फीचर नहीं दिया जिससे आप अपने दोस्तों के स्टेटस को डाउनलोड कर पाएं।

    Whatsapp Stories
    Whatsapp Stories

    ऐसे में अगर आपको किसी दोस्त का स्टेटस/स्टोरी पसंद आती है तो स्क्रीनशॉट लेने के अलावा आपके पास कोई रास्ता नहीं रह जाता। लेकिन यहां हम आपको ऐसे ही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप बिना स्क्रीनशॉट लिए किसी का भी स्टेटस अपने फोन में डाल सकते हैं।

    How to Download Whatsapp Stories
    How to Download Whatsapp Stories

    शायद आपको जानकारी ना हो लेकिन जब भी आप किसी की व्हॉट्सऐप स्टोरी देखते हैं तो यह खुद व खुद आपके फोन में 24 घंटे के लिए स्टोर हो जाती है। लेकिन यह एक Hidden फोल्डर में होती है इसलिए आपकी गैलरी में दिखाई नहीं देती।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें