Xiaomi रेडमी 4 की टक्कर पर ये भारतीय कंपनी लाई सस्ता 4G स्मार्टफोन, ये हैं फीचर्स और कीमत

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Sun, 08 Oct 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
Swipe Elite Pro with 4G VoLTE support launched at Rs 6999 to Compete Xiaomi Redmi 4
Swipe Elite Pro - फोटो : Swipe

    भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Swipe ने सस्ता 4G VoLTE इनेबल स्मार्टफोन स्वाइप एलीट प्रो बाजार में लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि कंपनी ने इसे शाओमी रेडमी 4 की टक्कर पर उतारा है। Swipe Elite Pro की कीमत 6,999 रुपए है। यह कंपनी के फ्रीडम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ एंड्रॉइड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। इसमें रेडमी 4 से ज्यादा रैम और ज्यादा स्टोरेज है।

    पढ़ें: नोकिया के 4G फीचर सहित जानिए इस सप्ताह टेक वर्ल्ड की बड़ी खबरें

    स्वाइप एलीट प्रो स्मार्टफोन में 3 जीबी की रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि रेडमी 4 के 6999 रुपए वाले वैरिएंट में 2 जीबी की रैम और 16 जीबी की स्टोरेज मिलती है। स्वाइप के इस फोन में 1.4GHz क्वालकैम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन

    फोन की डिस्प्ले और कैमरा

    Swipe Elite Pro
    Swipe Elite Pro - फोटो : Swipe

    अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 5 इंच की IPS HD डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो पीछे लगा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह फोन व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा, जिसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Snapdeal से खरीदा जा सकता है। फोन में 2500mAh की बैटरी दी गई है। स्वाइप टेक्नॉलजीज के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीपाल गांधी ने एक बयान में कहा, "'स्वाइप एलीट प्रो' में ऐसी कई विशेषताएं हैं, जो पैसे के सही मूल्य पर सच्ची गुणवत्ता देने के हमारे वादे पर आधारित हैं।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें