5G in India: जियो और एयरटेल कहां-कहां सबसे पहले लॉन्च करेंगे 5जी, देखें पूरी लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 01 Oct 2022 02:24 PM IST
सार

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन में 5G सेवा की लॉन्चिंग के दौरान रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी में भी देश के प्रमुख शहरों में 5जी सेवा की शुरुआत करने की घोषणा की।

विज्ञापन
5G in India Where will Jio and Airtel 5G launch first full list in hindi
Jio vs Airtel 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    देश में एक अक्तूबर से हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5जी सेवा की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान से देश को 5जी सर्विस की सौगात दी। फिलहाल शुरुआती फेज में 5जी कनेक्टिविटी चुनिंदा शहरों में ही मिलेगी। पहले फेज में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी। इसके बाद धीरे-धीरे इसका विस्तार होगा और 2023 तक इसे पूरे देश में जारी किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की 5G सेवा, बताया- 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज

    विज्ञापन

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन में 5G सेवा की लॉन्चिंग के दौरान रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी में भी देश के प्रमुख शहरों में 5जी सेवा की शुरुआत करने की घोषणा की। साथ ही भारती एयरटेल ने भी घोषणा की कि एयरटेल का 5G नेटवर्क देश के दिल्ली, बेंगलुरु जैसे आठ प्रमुख शहरों में शुरू होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: 5G Launch: 4G और 5G की स्पीड में कितना फर्क, जानें कितनी देर में डाउनलोड हो जाएगी HD फिल्म

    भारती एयरटेल के चैयरमेन सुनिल मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में 5G सेवा की लॉन्चिंग के दौरान कहा कि हम पहले फेड में दिल्ली, बेंगलुरु जैसे आठ शहरों में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत करेंगे। जिनमें दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। सुनिल मित्तल ने कहा कि इसके बाद एयरटेल 5जी को मार्च 2023 तक देश के लगभग सभी शहरों तक पहुंचाया जाएगा और मार्च 2024 तक पूरे देश में एयरटेल 5जी होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें