5G Launch: PM मोदी बोले- आज 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज, कभी 'आत्मनिर्भर' के विचार पर हंसते थे लोग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 01 Oct 2022 12:42 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया। पहले फेज में 13 शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी। इसके बाद 5जी को देश के हर हिस्से में पहुंचाया जाएगा। IMC 2022 कार्यक्रम चार अक्तूबर तक चलने वाला है। IMC 2022 को इसके आधिकारिक एप से भी लाइव देखा जा सकता है। बता दें कि IMC की शुरुआत पहली बार 2017 में की गई थी। पिछले दो साल से IMC का आयोजन वर्चुअल हो रहा था।

विज्ञापन
India 5G Launch LIVE Updates: PM Modi to launch 5G Services in India Today IMC opening News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

    लाइव अपडेट

    12:29 PM,01-Oct-2022
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMC 2022 को संबोधित करते हुए कहा, टेक्नोलॉजी एक नशा है, इसका इस्तेमाल सही तरीके से करें। आज देश के 200 से अधिक मोबाइल बनाने वाली कंपनियां हैं। पहले हम मोबाइल का आयात कर रहे थे और आज निर्यात कर रहे हैं।

    12:25 PM,01-Oct-2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, आज की तेजी से बदलती दुनिया में भारत को शीर्ष पर चढ़ने से कोई रोक नहीं पाएगा। इस स्थान पर हमारा अधिकार है। भारत और भारतीय इससे कम पर समझौता नहीं कर सकते। चौथी अधोगिक क्रांति का नेतृत्व भारत करेगा।

    12:20 PM,01-Oct-2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत में 5G का रोलआउट भारत के दूरसंचार इतिहास में कोई सामान्य घटना नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और उच्च आकांक्षाओं को अपने कंधे पर उठाए हुए है। 5जी के साथ, भारत सब का डिजिटल साथ और सब का डिजिटल विकास की दिशा में मजबूत कदम उठाएगा। भारत ने भले ही थोड़ी देर से शुरुआत की हो, लेकिन हम दुनिया की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाली और अधिक किफायती 5G सेवाओं को शुरू करेंगे। आज, मैं दिसंबर 2023 तक हमारे देश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में 5G पहुंचाने की Jio की प्रतिबद्धता को दोहराना चाहता हूं। Jio की अधिकांश 5G भारत में विकसित की गई है, इसलिए आत्मानिर्भर भारत की मुहर इसपर लगी है।

    12:18 PM,01-Oct-2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं आज पूरे दिल से कह सकता हूं कि भारतीय दूरसंचार उद्योग के रूप में, हमने जो प्रदर्शित किया है, उसपर मुझे बहुत गर्व है। सीओएआई और डीओटी दोनों से मैं कह सकता हूं कि अब हम नेतृत्व को तैयार हैं और भारतीय मोबाइल कांग्रेस को अब एशियन मोबाइल कांग्रेस और ग्लोबल मोबाइल कांग्रेस बन जाना चाहिए।

    12:09 PM,01-Oct-2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज हुआ। इससे देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर में क्रांति आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा तकनीकी क्षेत्र में भारत किसी पर निर्भर नहीं रहेगा। डिजिटल इंडिया देश के विकास का विजन है। देश में 5G सेवा की मदद से इंटरनेट की स्पीड 10 गुना बढ़ जाएगी और बच्चे नए युग का हिस्सा बनेंगे।

    12:03 PM,01-Oct-2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन की शुभारंभ सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान मंच पर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी मौजूद हैं।

    11:45 AM,01-Oct-2022

    पहले फेज में 13 शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी। इसके बाद 5जी को देश के हर हिस्से में पहुंचाया जाएगा।

    11:30 AM,01-Oct-2022

    आज से एयरटेल का 5G नेटवर्क देश के दिल्ली, बेंगलुरु जैसे आठ प्रमुख शहरों में शुरू होगा।

    11:21 AM,01-Oct-2022

    रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि सबसे पहले देश में जियो 5G लॉन्च करेगा। 2023 तक देश की गली-गली में 5G होगा। अंबानी ने कहा 5जी किफायती होगा और आम आदमी तक इसकी पहुंच होगी।

    11:05 AM,01-Oct-2022
    इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में मौजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में मौजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन की शुभारंभ सभा को संबोधित करेंगे। मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी मौजूद हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें