50 करोड़ यूजर्स का अकाउंट हैक, तुरंत बदलें अपना पासवर्ड

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Fri, 23 Sep 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
500 million accounts hacked, says Yahoo

    इंटरनेट कंपनी याहू ने इस बात की पुष्टि की है कि हैकर्स ने याहू के लगभग 50 करोड़ यूज़र अकाउंट की जानकारी हैक कर ली है।

    हैक किए गए डाटा में यूज़र्स के नाम, ईमेल के एड्रेस, फोन नंबर, जन्मदिन की तारीख और पासवर्ड समेत उनकी पहचान करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'बिना एन्क्रिप्ट किए हुए सुरक्षा सवाल और जवाब' हो सकते हैं।

    विज्ञापन

    याहू का कहना है कि वे मानते हैं कि 2014 में हुई यह हैकिंग राष्ट्र-समर्थित थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा है, "तकनीकी जगत में राष्ट्र समर्थित ऑनलाइन हैकिंग और चोरी आम बात हो गई है।"

    हालांकि याहू ने कहा है कि ऐसा नहीं लगता कि पेमेंट कार्ड या बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी हैक हुई है।

    तुरंत अपने पासवर्ड बदलें

    50 करोड़ यूजर्स का अकाउंट हैक, तुरंत बदलें अपना पासवर्ड

    जुलाई में याहू को अमरीकी टेलीकॉम कंपनी वेरिज़ोन ने 480 करोड़ डॉलर में खरीदा था। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस हैंकिग का असर याहू की बिक्री या उसके मूल्यांकन पर होगा या नहीं।

    याहू पर बड़े साइबर हमले की बात इस साल अगस्त में तब सामने आई थी जब 'पीस' नाम के एक हैकर ने कथित तौर पर 20 करोड़ याहू अकाउंट से संबंधित डेटा बेचने की केशिश की थी।

    याहू ने अपने यूज़र्स से कहा है यदि उन्होंने साल 2014 से अपने पासवर्ड नहीं बदले हैं तो वो तुरंत अपने पासवर्ड बदलें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें