तो तोड़ा जा सकता है आईफोन का पासकोड

बीबीसी
Tue, 20 Sep 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
Breaking I phone passcode becomes easier as student develops chip
I phone

    शोध के मुताबिक महज सौ डॉलर के उपकरण के सहारे आईफोन के पासकोड को तोड़ा जा सकता है। कैंब्रिज के एक कंप्यूटर वैज्ञानिक ने एक आईफोन की हूबहू मेमोरी चिप तैयार कर ली जिसके बाद उसे अनगिनत बार पासकोड डालने का मौका मिल गया।

    नया शोध एफबीआई के उस दावे को गलत साबित करता है कि इस तरह की कोई कोशिश कामयाब नहीं हो सकती है। एफबीआई ने सैन बेर्नारडिनो के बंदूकधारी सैयद रिजवान फारूक के आईफोन के सुरक्षा कोड को तोड़ने की कोशिश के बाद ये दावा किया था।

    विज्ञापन

    पुलिस के हाथों मारे जाने से पहले फारूक और उसकी पत्नी ने पिछले दिसंबर कैलीफोर्निया शहर में 14 लोगों को मार गिराया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जब एफबीआई को खर्च करने पड़े 10 लाख डॉलर

    आईफोन अनलॉक कराने के लिए चुकाई बड़ी कीमत
    आईफोन अनलॉक कराने के लिए चुकाई बड़ी कीमत - फोटो : Getty

    एफबीआई का मानना था कि उनके आईफोन 5सी से उनके सहयोगियों की सूचना हासिल की जा सकती है। लेकिन फोन में लगे सुरक्षा सिस्टम की वजह से उन तक पहुंचना मुश्किल था।

    एजेंसी ने एप्पल कंपनी पर दवाब डाला था कि फोन में मौजूद सूचनाओं को एकत्रित करने के लिए उन्हें दूसरे सॉफ्टवेयर मुहैया कराया जाए।

    आईफोन ने इस मांग को मानने से इंकार कर दिया था जिसके बाद सुरक्षा एजेंसी ने एक सॉफ्टवेयर कंपनी की मदद ली थी जिसपर 10 लाख डॉलर खर्च किए थे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें