सरकार का कबूलनामा: 50 सरकारी वेबसाइट पर हुआ साइबर अटैक, आठ बार हुआ डाटा लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Feb 2023 11:01 AM IST
सार

पिछले साल दिसंबर में साइबर अटैक को ट्रैक करने वाली कंपनी क्लाउडसेक ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि 2022 में सरकारी वेबसाइट पर करीब 82 साइबर अटैक हुए है जो वर्ष 2021 की तुलना से आठ गुना अधिक है। क्लाउडसेक ने रिपोर्ट में कहा है कि भारत में सरकारी संस्थाओं में साइबर हमलों में लगातार वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन
50 Government Websites Hacked 8 Data Breaches in 2022 said IT Minister Ashwini Vaishnaw
Cyber attack - फोटो : iStock

    विस्तार

    केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने शुक्रवार को एक लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया कि वर्ष 2022-23 में 50 सरकारी वेबसाइटों को हैक किया गया। भाकपा सांसद बिनॉय विश्वम द्वारा उठाए गए एक संसदीय प्रश्न के जवाब में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (सीईआरटी-इन) को दी गई और ट्रैक की गई जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के मंत्रालयों की कुल 59, 42 और 50 वेबसाइटें हैं। इन विभागों और राज्य सरकारी की वेबसाइट पर क्रमशः वर्ष 2020, 2021 और 2022 में साइबर अटैक हआ।

    CERT-In ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस दौरान वर्ष 2020 में 2,83,581, वर्ष 2021 में 4,32,057 और वर्ष 2022 में 3,24,620 स्कैम को रोका गया है। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने आगे बताया कि कहा कि सीईआरटी-इन द्वारा रिपोर्ट की गई और ट्रैक की गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2020, 2021 और 2022 के दौरान सरकार से संबंधित कुल 6, 7 और 8 डाटा लीक हुई है। उन्होंने आगे बताया कि समय-समय पर भारतीय साइबर स्पेस पर देश के बाहर और भीतर साइबर अटैक के प्रयास हुए। इस दौरान फेक सर्वर का भी इस्तेमाल हुआ। कई हमले सिस्टम की पहचान छिपाकर भी हुए।

    विज्ञापन

    पिछले साल दिसंबर में साइबर अटैक को ट्रैक करने वाली कंपनी क्लाउडसेक ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि 2022 में सरकारी वेबसाइट पर करीब 82 साइबर अटैक हुए है जो वर्ष 2021 की तुलना से आठ गुना अधिक है। क्लाउडसेक ने रिपोर्ट में कहा है कि भारत में सरकारी संस्थाओं में साइबर हमलों में लगातार वृद्धि हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें