सावधान: विवाह के लिए इंस्टाग्राम वाले ज्योतिषी के चक्कर में फंसी युवती, लगा छह लाख का चूना
प्रिया ने अपनी जन्मतिथि और नाम व्हाट्सएप पर विजय कुमार को भेजे। इसके बाद कुमार ने बताया कि उनकी कुंडली में कुछ ग्रह दोष हैं, जिनसे विवाह में बाधा आ सकती है। उन्होंने कहा कि विशेष पूजा कराने से यह समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन इसके लिए शुल्क लगेगा।

विस्तार
आजकल सोशल मीडिया पर तथाकथित ज्योतिषियों की बाढ़ आ गई है। जिसे देखो वही सोशल मीडिया पर ज्योतिषी बना बैठा है और लोगों को ज्ञान दे रहा है। मजे की बात यह है कि ये सोशल मीडिया वाले ज्योतिषी वैलेंटलाइन डे पर भी टिप्स भी दे रहे हैं। अब आप ही बताइए कि किस भारतीय ज्योतिष के किताब में वैलेंटाइन का जिक्र है? खैर छोड़िए, ये कहानी लंबी है। ताजा मामला बेंगलुरु का है जहां 24 वर्षीय महिला को इंस्टाग्राम पर मिले एक फर्जी ज्योतिषी के कारण करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हो गया। यह महिला अपने विवाह के भविष्य को लेकर चिंतित थी और इसी कारण उसने एक ज्योतिषी से संपर्क किया, लेकिन यह ज्योतिषी धोखेबाज निकला, जिसने उसे विशेष पूजा-पाठ कराने के बहाने भारी रकम वसूल ली।
पीड़िता, जिसे हम प्रिया (बदला हुआ नाम) कहेंगे, बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में रहती हैं और एक निजी कंपनी में काम करती हैं। 5 जनवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘splno1indianastrologer’ नामक एक प्रोफाइल देखा, जिसमें एक अघोरी बाबा की तस्वीर लगी थी और ज्योतिषीय समाधान देने का दावा किया गया था। भविष्य को लेकर जिज्ञासा के चलते प्रिया ने इस अकाउंट को मैसेज किया। इसके बाद, विजय कुमार नामक एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और खुद को ज्योतिष विशेषज्ञ बताया।
प्रिया ने अपनी जन्मतिथि और नाम व्हाट्सएप पर विजय कुमार को भेजे। इसके बाद कुमार ने बताया कि उनकी कुंडली में कुछ ग्रह दोष हैं, जिनसे विवाह में बाधा आ सकती है। उन्होंने कहा कि विशेष पूजा कराने से यह समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन इसके लिए शुल्क लगेगा। शुरुआत में कुमार ने 1,820 रुपये की मांग की, जो छोटी रकम होने के कारण प्रिया ने बिना किसी संकोच के डिजिटल पेमेंट एप के जरिए ट्रांसफर कर दिए।
- Alert: सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, एक झटके में हो सकते हैं हैकर्स के शिकार, तुरंत करें यह काम
- Meta: अप्रैल में होगा मेटा का मेगा AI इवेंट LlamaCon, एआई एजेंट्स हो सकते हैं लॉन्च
- Jio, Airtel, Vi: किसी भी कंपनी के नंबर को ऐसे कर सकते हैं पोर्ट, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- Hi Fi Audio: बदल जाएगा म्यूजिक सुनने का अंदाज, जानें क्या है हाई फाई ऑडियो