Alert: सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, एक झटके में हो सकते हैं हैकर्स के शिकार, तुरंत करें यह काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Feb 2025 03:18 PM IST
सार

यह चेतावनी Vulnerability Note CIVN-2025-0024 के तहत जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि यदि इन सुरक्षा खामियों का फायदा हैकर्स द्वारा उठाया जाता है, तो वे प्रभावित सिस्टम पर मनचाहा कोड (arbitrary code) एडिट कर सकते हैं और अनधिकृत रूप से पहुंच प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में उपयोगकर्ताओं को तत्काल अपना ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी गई है।

Govt issues high risk warning for Google Chrome here what to do next
hacker - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    यदि आप macOS, Windows या Linux पर Google Chrome ब्राउजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा चेतावनी जारी की गई है। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने एक उच्च-स्तरीय (हाई-रिस्क) सुरक्षा चेतावनी जारी की है, जो Google Chrome ब्राउजर में मौजूद कई खतरनाक कमजोरियों की ओर इशारा करती है।

    CERT-In के अनुसार, Windows, macOS और Linux उपयोगकर्ताओं के लिए Google Chrome में कई गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं। ये खामियां Chrome के आर्किटेक्चर में मौजूद विभिन्न कमजोरियों के कारण पैदा हुई हैं, जिनमें शामिल हैं:

    • ‘Use After Free’ त्रुटि (Visual Studio और नेविगेशन में)
    • Browser UI में अनुचित कार्यान्वयन (Inappropriate Implementation)
    • V8 JavaScript इंजन में ‘Out-of-Bounds Memory Access’

    CERT-In का कहना है कि हैकर्स इन कमजोरियों का उपयोग गलत वेबसाइटों के जरिए कर सकते हैं। यदि कोई उपयोगकर्ता इन वेबसाइटों पर क्लिक करता है, तो मैलवेयर के जरिए हैकर्स उसके सिस्टम पर नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं। इसका परिणाम निम्नलिखित हो सकता है:

    • उपयोगकर्ता की संवेदनशील जानकारी चोरी हो सकती है।
    • सिस्टम क्रैश हो सकता है या पूरी तरह से हैक हो सकता है।
    • सरकारी संस्थानों और व्यवसायों पर साइबर हमले का खतरा बढ़ सकता है।
    • वित्तीय नुकसान और डेटा लीक जैसी घटनाएं हो सकती हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें