Meta: अप्रैल में होगा मेटा का मेगा AI इवेंट LlamaCon, एआई एजेंट्स हो सकते हैं लॉन्च
LlamaCon इवेंट की सिर्फ तारीख घोषित की गई है, जबकि रजिस्ट्रेशन, संभावित घोषणाओं और सेशंस की जानकारी आने वाले हफ्तों में साझा की जा सकती है। यह इवेंट संभावित रूप से हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित होगा, यानी इसे इन-पर्सन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से एक्सेस किया जा सकेगा।

विस्तार
मेटा ने मंगलवार को अपने पहले LlamaCon इवेंट की घोषणा की। यह एक डेवलपर-केंद्रित सम्मेलन होगा, जिसमें कंपनी अपने ओपन-सोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स, टूल्स और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा करेगी। मेटा ने बताया कि LlamaCon 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, हालांकि फिलहाल इससे जुड़ी अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इसके अलावा, मेटा का वार्षिक डेवलपर इवेंट Meta Connect 2025 साल की दूसरी छमाही में आयोजित होगा। इस इवेंट में कंपनी मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट्स, AI ग्लासेज और मेटावर्स से जुड़े अपडेट्स पर फोकस करेगी।
मेनलो पार्क स्थित टेक दिग्गज मेटा ने अपने पहले AI-केंद्रित डेवलपर सम्मेलन को LlamaCon नाम दिया है। यह नाम Llama (Large Language Model Meta AI) और Conference शब्दों को मिलाकर बनाया गया है। इस इवेंट में कंपनी भविष्य के Llama मॉडल्स, AI एजेंट्स और अन्य डेवलपमेंट टूल्स से जुड़ी जानकारी साझा करेगी, जिन्हें डेवलपर्स अपने ऐप्स और प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल कर सकते हैं।
LlamaCon इवेंट की सिर्फ तारीख घोषित की गई है, जबकि रजिस्ट्रेशन, संभावित घोषणाओं और सेशंस की जानकारी आने वाले हफ्तों में साझा की जा सकती है। यह इवेंट संभावित रूप से हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित होगा, यानी इसे इन-पर्सन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से एक्सेस किया जा सकेगा।
जनवरी 2024 में, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खुलासा किया कि कंपनी Llama 4 AI मॉडल्स पर काम कर रही है। ये मॉडल मल्टीमॉडल क्षमताओं से लैस होंगे और एजेंटिक फीचर्स के साथ नए उपयोग के मामलों को अनलॉक करेंगे। साथ ही, मेटा का फोकस Meta AI चैटबॉट को अधिक पर्सनलाइज़्ड बनाने पर भी रहेगा।
- Jio, Airtel, Vi: किसी भी कंपनी के नंबर को ऐसे कर सकते हैं पोर्ट, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- Hi Fi Audio: बदल जाएगा म्यूजिक सुनने का अंदाज, जानें क्या है हाई फाई ऑडियो
- Tech Tips: सुरक्षित वेबसाइट पहचानने के तीन तरीके, छोटी गलती पड़ेगी महंगी
- Recharge Plan: इस कंपनी ने पेश किया नया वार्षिक प्लान, 395 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग