IND vs AUS Final: रोहित शर्मा के आउट होते ही लोगों ने कहा- लगता है अमिताभ बच्चन भी मैच देख रहे हैं
20 ओवर की समाप्ति पर भारत के तीन विकेट गिर चुके हैं। रोहित शर्मा 47 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं। फिलहाल विराट कोहली और के एल राहुल पिच पर हैं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है जो कि देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। विश्व कप का लाइव प्रसारण ओटीटी पर हो रहा है। ओटीटी पर आज लाइव व्यूअर्स का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। आज ओटीटी पर व्यूअर्स की संख्या 5.4 करोड़ तक पहुंच गई जो कि अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
20 ओवर की समाप्ति पर भारत के तीन विकेट गिर चुके हैं। रोहित शर्मा 47 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं। फिलहाल विराट कोहली और के एल राहुल पिच पर हैं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।
कई यूजर्स ने कहा है कि लगता है कि आज का मैच अमिताभ बच्चन भी देख रहे हैं। आपको याद दिला दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि जब वे मैच नहीं देखते हैं तो भारत का प्रदर्शन अच्छा रहता है और टीम मैच जीतती है।
आइए देखते हैं कुछ सोशल मीडिया रिएक्शन...
- IND vs AUS Final: 10 ओवर से पहले ही टूटा रिकॉर्ड, ओटीटी पर मैच के लाइव व्यूअर्स की संख्या 5.5 करोड़ के पार
- IND vs AUS Final: फोटो खींच लेता हूं, कहीं जय भाई पिच ना चेंज कर दें, महामुकाबले से मीम्स वायरल
- IND vs AUS Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के महामुकाबले से पहले गूगल ने बनाया शानदार डूडल
- PLI Scheme: Dell, HP, Foxconn जैसी 27 कंपनियों को मिली मंजूरी, तीन हजार करोड़ रुपये का करेंगी निवेश