मोबाइल की लत: पिता ने फोन छीन लिया तो बेटे ने मौत को गले लगा लिया, अपने बच्चों को गैजेट से दूर रखें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Nov 2023 10:51 AM IST
सार

फोन को लेकर पिता के साथ उसका झगड़ा भी हुआ था। बच्चे ने इससे पहले सुसाइड की धमकी भी दी थी और बाद में उसने किचेन में दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसे आखिरी समय में अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
16 years old Mumbai boy commits suicide after father takes away smartphone
बच्चों को फोन की लत - फोटो : iStock

    विस्तार

    बच्चों के लिए फोन की लत कितना खतरनाक हो सकता है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मुंबई में एक पिता ने अपने बच्चे को फोन इस्तेमाल करने से मना किया और फोन छीन लिया तो उसने सुसाइड कर लिया। इस घटना ने बच्चों के बीच फोन की लत को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है।

    यह घटना मुंबई के मालवानी की है। रिपोर्ट के मुताबिक जिस बच्चे ने आत्महत्या की है वह हर दिन काफी समय फोन इस्तेमाल करता था। कहा जा रहा है कि वह फोन के इस्तेमाल के कारण डिप्रेशन में भी था। फोन को लेकर पिता के साथ उसका झगड़ा भी हुआ था। बच्चे ने इससे पहले सुसाइड की धमकी भी दी थी और बाद में उसने किचेन में दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसे आखिरी समय में अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

    विज्ञापन
    • बच्चों पर नजर रखें कि वे कितनी देर तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
    • फोन या अन्य गैजेट के इस्तेमाल के लिए एक समय तय करें।
    • जितना संभव हो सके उनके साथ खेलने और वक्त बिताने की कोशिश करें।
    • आउटडोर एक्टिविटी के लिए बच्चों को प्रेरित करें।
    • यदि बच्चों को नींद नहीं आ रही, या वे मानसिक रूप से परेशान हैं, उनकी आंखों में दिक्कत हो रही है तो इन्हें नजर अंदाज ना करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें