दुबई में सॉफ्टवेयर कंपनी का मालिक बना भारतीय बच्चा, उम्र महज 13 साल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 17 Dec 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
13 years old Kerala teenager launches his own software development company in Dubai
Aadithyan Rajesh

    केरल के रहने वाले एक बच्चे ने दुबई में भारत का नाम रौशन किया है। केरल के आदित्यन राजेश दुबई में एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी का मालिक बन गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्यन राजेश ने 4 साल पहले यानि 9 साल की उम्र में ही एक मोबाइल ऐप तैयार किया था।

    अब राजेश ने दुबई में अपनी कंपनी की शुरुआत की है। कंपनी का नाम ‘ट्रिनेट सॉल्यून्स’ है। इस कंपनी ने कुल तीन कर्मचारी हैं जो कि आदित्यन के स्कूल के ही दोस्त हैं। आदित्यन ने शौकिया तौर पर यह काम शुरू किया था और लोगों के लिए लोगो और वेबसाइट पर तैयार किए हैं।

    विज्ञापन

    आदित्यन ने महज 5 साल की उम्र में कंप्यूटर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। आदित्यन का जन्म केरल के तिरुविला में हुआ है, हालांकि जब उसकी उम्र 5 साल की थी तो उसके माता-पिता दुबई चले गए थए। खलिज टाइम्स से बातचीत में आदित्यन ने बताया कि सबसे पहले उसके पिता ने उसे बीबीसी टाइपिंग दिखाई थी जो कि बच्चों के लिए एक वेबसाइट है। इस वेबसाइट के जरिए छोटे बच्चे टाइपिंग सीखते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आदित्यन ने कहा है कि वह 18 साल की उम्र तक एक बड़ी कंपनी का मालिक बनना चाहता है। उसने बताया कि उसने अभी तक 12 क्लाइंट्स के साथ काम किया है और उन्हें उसने फ्री में कोडिंग और वेबसाइट की डिजाइन दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें