फर्जी Paytm ऐप से दुकानदारों को लगाया जा रहा चूना, ऐसे करें पहचान

आपमें से कई लोगों ऐसे होंगे जो पेटीएम से भुगतान करते होंगे। कई लोग ऐसे भी होंगे जो अपनी दुकानदारी चलाते हैं और पेटीएम के जरिए पैसे ले रहे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। बाजार में एक फर्जी पेटीएम ऐप आया है जिसके जरिए दुकानदारों को चूना लगाया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि बिना पेमेंट हुए ही इस फर्जी ऐप में पेमेंट सक्सेसफुल दिख रहा है। आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में विस्तार से।

सबसे पहले आपको बता दें कि इस ऐप का नाम Spoof Payatm है और यह ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर आपको नहीं मिलेगा। इस ऐप का एपीके फाइल कई वेबसाइट पर मौजूद है जहां से लोग इसे डाउनलोड कर रहे हैं। इसी ऐप के जरिए दुकानदारों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है और इसकी भनक भी किसी को नहीं लग रही है। अगली स्लाइड में जानें कैसे हो रही है धोखाधड़ी।

दरअसल जब आप किसी को Paytm ऐप से पेमेंट करते हैं तो पेमेंट ट्रांजेक्शन सक्सेसफुल का नोटिफिकेशन मिलता है और उसमें दिखता है कि आपने किसको कितने पैसे भेजे हैं। यहां एक ट्रांजेक्शन आईडी भी नजर आती है और साथ ही यह भी दिखता है कि आपके पेटीएम वॉलेट में कितना पैसा बचा है।