यूट्यूब ने इस अंदाज में किया मदर्स डे पर विश

दुनिया भर में लोगों मदर्स डे पर अपनी मां को शुभ संदेश भेज रहे हैं। वैसे तो मां के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है, मां के लिए प्यार हर दिन होना चाहिए। फिर भी लोग 14 मई के दिन मदर्स डे पर लोग अपनी मां को कई सारे प्यार भरे संदेश भेजते हैं।
इस मौके पर यूट्यूब भी बदला-बदला सा नजर आ रहा है। दुनिया भर में मनाए जा रहे मदर्स डे के मौके पर यूट्यूब ने अपने लोगो के साथ एक वीडियो हाइपरलिंक किया है। दरअसल यूट्यूब ने अपने लोगो के साथ मदर्स डे का एक एनीमेशन जोड़ा है, जिसमें एक मां और बच्चे के बीत के प्यार को दिखाया गया है। इस एनीमेशन के साथ यूटयूब ने एक वीडियो भी हाइपरलिंक किया है।
इस वीडियो को आप Happy Mother’s Day to #AllTheMoms के नाम से सर्च कर सकते हैं। इस वीडियो में यूट्यूब ने दुनिया भर के मांओं के प्यार को दिखाने की कोशिश की है। मदर्स डे पर यूट्यूब द्वारा यह वीडियो हर मां को दी गई बधाई है।