पांच मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा आपका स्मार्टफोन, जानें कैसे

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Sun, 14 May 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
smartphone will fully charged in five minutes

    स्मार्टफोन के दिवानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें अपने फोन की बैट्री खत्म हो जाने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि जल्द ही 5 मिनट में चार्ज होने वाले स्मार्टफोन आने वाले हैं। उपभोक्ताओं के लिए ये फोन अगले साल तक बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे।

    इस्राइल की स्टार्ट अप कंपनी स्टोर डॉट ने पांच मिनट में चार्ज होने वाली फ्लैशबैट्री बनाने का दावा किया है। कंपनी ने वर्ष 2015 में लास वेगास के सीईएस टेक शो में इस तकनीक का प्रदर्शन किया था। कंपनी के मुख्य कार्यकारी डोरॉन मायर्सडॉर्फ ने कहा कि हम पांच मिनट में एक स्मार्टफोन को चार्ज कर देंगे। हालांकि मायर्सडॉर्फ ने यह बताने से इनकार कर दिया कि अब तक किन कंपनियों ने इस तकनीक के इस्तेमाल के लिए करार कर लिया है।

    विज्ञापन

    कैसे काम करेगी बैटरी

    पांच मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा आपका स्मार्टफोन, जानें कैसे

    मायर्सडॉर्फ ने कहा कि दो एशियाई बैट्री कंपनियों में इसका पाइलट प्रोडक्शन चल रहा है और 2018 की शुरुआत में बड़े स्तर पर निर्माण की शुरुआत होने की संभावना है। 2015 में उन्होंने बताया था कि उनकी कंपनी की बैट्री में ऐसी चीजों का इस्तेमाल हुआ है जो एक एनोड से एक कैथोड तक आयन के असाधारण रूप से तीव्र स्थानांतरण और गैर परंपरागत प्रतिक्रिया में सहयोग करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यही विद्युत तकनीक बैट्री को चार्ज करती है। इस बैट्री के डिजाइन में नैनो मैटेरियल का उपयोग किया गया है। हालांकि साल 2015 में प्रदर्शन के दौरान इस बैट्री के कुछ संस्करण उस समय के स्मार्टफोन की बैट्रियों से मोटे थे। त्वरित बैट्री चार्ज की तकनीक पर कई अन्य निर्माता भी काम कर रहे हैं। नवंबर में क्वालकॉम ने क्विक चार्ज 4 सिस्टम पेश किया था जो पांच मिनट के चार्ज में पांच घंटे की बैट्री लाइफ देता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें