xAI: अपने एआई टूल के लिए अलग एप लॉन्च करने जा रहे एलन मस्क, जेमिनी और चैटजीपीटी से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Dec 2024 11:14 AM IST
विज्ञापन
xAI Is Testing a Standalone Grok AI App for iOS
xAI Grok AI - फोटो : अमर उजाला

    एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फर्म xAI जल्द ही अपने एआई टूल Grok के लिए अलग से एक एप लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक xAI का एप Grok टेस्टिंग में है और जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि फिलहाल केवल Grok का iOS बीटा वर्जन ही टेस्टिंग में है। एंड्रॉयड एप को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है। xAI में Aurora का भी सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से यूजर्स एआई इमेज बना सकेंगे।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मस्क का लक्ष्य Grok AI को एक स्वतंत्र प्रोडक्ट के रूप में विकसित करना है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि xAI जल्द ही Grok के लिए एक चैटबॉट एप लॉन्च कर सकती है, जो ChatGPT के समान होगा। बता दें कि वर्तमान में, Grok AI केवल X (पहले Twitter) के माध्यम से उपलब्ध है और इसे X Premium और Premium+ सब्सक्राइबर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मस्क का बड़ा उद्देश्य OpenAI को चुनौती देना और ChatGPT के हर क्षेत्र में अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना है। हालांकि, Grok में कई प्रमुख फीचर्स जैसे कि इमेज जनरेशन, वॉयस सपोर्ट,और एजेंटिक AI की कमी है, जो कि Google, OpenAI, Anthropic और Microsoft जैसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों के पास हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें