Google Search: गूगल कर रहा बड़ी तैयारी, गूगल सर्च में मिलेगा AI Mode, जानें खासियत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Dec 2024 10:33 AM IST
सार

Google OpenAI के ChatGPT के सक्रिय यूजर्स की संख्या के मामले में पीछे रह रहा है। बिजनेस ऑफ एप्स द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में Gemini के लगभग 42 मिलियन सक्रिय यूजर्स थे, जबकि इस महीने की शुरुआत में OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने दावा किया कि उनके चैटबॉट ने 300 मिलियन साप्ताहिक सक्रिय यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
Google Reportedly Planning to Add an AI Mode to Google Search
Google - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    Google अपने सर्च इंजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर देने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल अपने सर्च इंजन में AI Mode देने की तैयारी कर रहा है, हालांकि यह वैकल्पिक होगा यानी यूजर्स के पास इसे ऑफ या ऑन करने का विकल्प होगा। वैसे गूगल सर्च में एआई ओवरव्यू नाम का फीचर पहले से ही है लेकिन कहा जा रहा है कि एआई मोड इससे अलग होगा।

    The Information ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Google Search पर जल्द ही एक AI मोड उपलब्ध हो सकता है। दावा किया गया है कि AI मोड का इंटरफेस Gemini चैटबॉट के वेब वर्जन के समान है। माना जा रहा है कि कंपनी इस कदम से अपने Gemini चैटबॉट को एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का इरादा रखती है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के अनुसार, Google OpenAI के ChatGPT के सक्रिय यूजर्स की संख्या के मामले में पीछे रह रहा है। बिजनेस ऑफ एप्स द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में Gemini के लगभग 42 मिलियन सक्रिय यूजर्स थे, जबकि इस महीने की शुरुआत में OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने दावा किया कि उनके चैटबॉट ने 300 मिलियन साप्ताहिक सक्रिय यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें