Twitter ने लिया बड़ा फैसला, इन लोगों के लिए बन सकता है मुसीबत, मिलेगा नोटिस

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 29 Jun 2019 01:41 PM IST
World leaders that violate Twitter rules will get warning label and notice
ट्विटर लोगो - फोटो : ट्विटर

    किसी भी छोटी-बड़ी बात को आग की तरह फैलाने के लिए सोशल मीडिया सबसे बड़ा हथियार हो गया है। ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन किसी खास समुदाय या किसी खास व्यक्ति को भड़काने वाले मैसेज वायरल होते देखे जा रहे हैं। इन मैसेज के साथ गलत तथ्य भी दिए जा रहे हैं। अब भड़काऊ बयान वाले ट्विटट पर लगाम लगाने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बड़ा फैसला लिया है।

    कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि वह अब उन सभी अकाउंट पर खास नजर रखेगी जो इस तरह के ट्वीट करते हैं। ट्विटर ने कहा है कि इस अभियान में लोकप्रिय नेता, वेरिफाइड अकाउंट और एक लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले अकाउंट पर विशेष ध्यान रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर नोटिस भेजा जाएगा।

    ट्विटर के ब्लॉग के मुताबिक पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले अकाउंट्स को एक नोटिस दिया जाएगा जो कि नोटिफिकेशन के रूप में मिलेगा। नोटिफिकेशन पर क्लिक करने पर पूरा मैसेज दिखेगा जिसमें स्पष्टीकरण भी होगा। भड़काऊ ट्वीट करने वाले अकाउंट पर निगरानी के लिए एक खास टीम भी बनाई गई है जिसमें लोकल अधिकारी भी शामिल हैं।

    गौरतलब है कि पिछले महीने ही ट्विटर ने आतंक के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 166,513 अकाउंट सस्पेंड कर दिए हैं। अकाउंट सस्पेंड करने के बाद ट्विटर ने कहा था कि जीरो टॉलरेंस पॉलिसी इन्फर्मेशन के तहत यह कार्रवाई हुई है और इसके चलते आतंकी संगठनों द्वारा ट्विटर के इस्तेमाल में तेजी से कमी भी देखने को मिल रही है। ट्विटर के लीगल, पॉलिसी और ट्रस्ट ऐंड सेफ्टी लीड विजया गड़े ने बताया था कि पिछले रिपोर्टिंग पीरियड (जनवरी-जून 2018) के मुकाबले आतंक से जुड़े ट्वीट्स में अब तक 19 फीसदी तक की कमी आई है।

    और पढ़ें...