Tata Sky के सेटटॉप बॉक्स की कीमत में फिर हुई कटौती, हो गया है सबसे सस्ता DTH

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा नई टैरिफ व्यवस्था लागू करने के बाद से डीटीएच और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। नई टैरिफ व्यवस्था लागू होने के बाद कई कंपनियों ने अभी तक कई प्लान्स जारी किए हैं और कईयों ने अपने सेटटॉप बॉक्स की कीमतें कम की है। इसकी बीच डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर टाटा स्काई ने अपने सेटटॉप बॉक्स की कीमत में एक बार फिर से कटौती की है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
Tata Sky सेटटॉप बॉक्स की नई कीमत

टाटा स्काई ने अपने एचडी और एसडी दोनों सेटटॉप बॉक्स की कीमतों में कमी की है। टाटा स्काई का एसडी सेटटॉप बॉक्स अब 1,399 रुपये का और एचडी सेटटॉप बॉक्स 1,499 रुपये का हो गया है। बता दें कि पहले इनकी कीमतें क्रमशः 1,600 रुपये और 1,800 रुपये थी। इस कटौती के बाद टाटा स्काई का सेटटॉप बॉक्स सबसे सस्ता डीटीएच हो गया है। नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं।
टाटा स्काई ने लॉन्च की है रूम टीवी सर्विस

गौरतलब है कि टाटा स्काई ने ग्राहकों की सुविधा के लिए कुछ दिन पहले ही नई रूम टीवी सर्विस लॉन्च की है। टाटा स्काई की इस नई सेवा के तहत ग्राहक एक ही कनेक्शन पर एक से अधिक टीवी देख सकेंगे। आसान शब्दों में कहें तो टाटा स्काई की एक ही आईडी पर आप एक से अधिक टीवी देख सकेंगे और प्रत्येक टीवी पर अपने मन-मुताबिक चैनल का चुनाव कर सकते हैं। वहीं कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि सब्सक्राइबर्स को दूसरे टीवी पर चुने गए चैनल के लिए अलग से पैसे देने होंगे। सब्सक्राइबर्स रूम टीवी सर्विस का लाभ www.mytatasky.com पर जाकर या टाटा स्काई मोबाइल एप के जरिए आसानी से उठा सकते हैं।