27 साल बाद एपल को अलविदा कहने वाले जॉनी इवे ने टॉयलेट समेत डिजाइन किए थे अनोखे 5 प्रोडक्ट्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 29 Jun 2019 02:06 PM IST
Jony Ive Leaving Apple, His Five designs you probably don't know
jony ive - फोटो : apple

    एपल के चीफ डिजाइन ऑफिसर जॉनी इवे (Jony Ive) ने कंपनी छोड़ने का फैसला लिया है। जॉनी को फोन के डिजाइन की दुनिया का शहंशाह कहा जाता है। इसके अलावा इन्हें Sir Jonathan Ive के नाम से भी जाना जाता है। जॉनी ने एपल में 27 साल की तक सेवाएं दी है। जॉनी इवे ने 1992 में एपल के डिजाइन विभाग में ज्वाइन किया था। 2012 से वे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों डिजाइन कर रहे थे। Jony Ive ने एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स के साथ भी काम किया है। स्टीव जॉब्स के कार्यकाल में जॉनी बतौर सिनीयर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंड्स्ट्रियल डिजाइन काम कर चुके हैं।

    एपल में जॉनी की हैसियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जॉनी इवे के इस्तीफे के बाद एपल को शेयर बाजार में 63 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। उनके जाने के बाद टिम कुक ने कहा है कि जॉनी की जगह को भरना बहुत मुश्किल है।

    बर्नर की वजह से एपल में आए जॉनी

    जॉनी का जन्म 1967 में लंदन में हुआ था। 1989 में उन्होंने इंडस्ट्रियल डिजाइन में ग्रेजुएशन किया और उसके बाद अमेरिका गए जहां उनकी मुलाकात डिजाइन कंसलटेंसी कंपनी चलाने वाले रॉबर्ट बर्नर से हुई। बर्नर ने कुछ साल बाद एपल ज्वाइन कर ली और जॉनी को एपल में लाने के लिए प्रयास करने लगे, लेकिन इसके लिए उन्हें जॉनी को 2 दो साल तक मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि जॉनी परिवार के साथ ब्रिटेन में ही रहना चाहते थे।

    उन्होंने आईफोन से लेकर एपल के मैक तक को डिजाइन किया है। एपल से विदा लेने के बाद जॉनी खुद की एक डिजाइनिंग कंपनी बनाएंगे। बताया जा रहा कि जॉनी की डिजाइनिंग कंपनी का नाम LoveForm होगा। वहीं कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि वे एपल को भी अपना क्लाइंट बनाएंगे और उसके लिए डिजाइन का काम करते रहेंगे। जॉनी के बारे में आप ये तो जानते ही हैं कि उन्होंने एपल के फोन से लेकर मैक तक और एपल पार्क तक को डिजाइन किया है, लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि जॉनी ने टॉयलेट भी डिजाइन किया था। आइए आज हम आपको जॉनी इवे द्वारा डिजाइन किए गए 5 प्रोडक्ट्स के बारे में जानते हैं...

    टॉयलेट से लेकर कंघी तक किया डिजाइन

    Twentieth Anniversary Macintosh - or Tam,
    Twentieth Anniversary Macintosh - or Tam, - फोटो : Flickr

    न्यूकैसल पॉलिटेक्निक छोड़ने के बाद सर जोनाथन ने पहली नौकरी लंदन के डिजाइन एजेंसी टेंजेरीन में की थी। इस कंपनी में उन्हें कई प्रोडक्ट्स पर काम करने करने को कहा गया जिनमें कंघी से लेकर माइक्रोवेब तक के प्रोडक्ट शामिल थे। इस दौरान उन्होंने एक टॉयलेट भी डिजाइन किया। हालांकि जॉनी का यह काम उनके बॉस को पसंद नहीं किया। इसका खुलासा उन्होंने साल 2014 में टाइम मैगजिन को दिए एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि उनके बॉस का काम आधुनिक और महंगा था।

    2. मैकिंटोश- 6 महीने बाद ही आधी हो गई थी कीमत

    Twentieth Anniversary Macintosh - or Tam,
    Twentieth Anniversary Macintosh - or Tam, - फोटो : Flickr

    1997 में एपल ने 20वीं वर्षगांठ के मौके पर एक कंप्यूटर लॉन्च किया जिसे ट्वेंटीथ एनिवर्सरी मैकिंटोश (टैम) नाम दिया गया। इसे लिमिटेड एडिशन में ही लॉन्च किया गया था। एपल के इस कंप्यूटर की कीमत उस दौरान 7,499 डॉलर यानी करीब 5,17,847 रुपये थी जो कि आज 8,28,666 रुपये है। इस कंप्यूटर को सर जोनाथन ने ही डिजाइन किया था और उन्होंने एक प्रमोशनल वीडियो में टैम की डिजाइन के बारे में बताया भी था, हालांकि टैम से जोनाथन एपल को कुछ खास मुनाफा नहीं दिला पाए, नतीजतन 6 महीने बाद ही इसकी कीमत में 3,500 डॉलर यानी करीब 2,41,701 रुपये की कटौती हो गई। वहीं मार्च 1998 में इसे सिर्फ 1,995 डॉलर यानी करीब 1,37,769 रुपये में बेचा गया।

    3. लाइका कैमरा- जिसे नीलाम कर दिया गया

    leica camera
    leica camera - फोटो : Pinterest

    साल 2013 में सर जोनाथन ने डिजाइन मार्क न्यूसॉन के साथ लाइका डिजिटल रेंजफाइंडर कैमरा तैयार किया जिसकी बॉडी एल्यूमिनियम की थी। इस कैमरे के एक खास एडिशन के लिए 500 मॉडल्स और 1,000 प्रोटोटाइप पार्ट्स तैयार किए गए थे। बाद में एड्स, बुखार और मलेरिया से लड़ने के लिए ग्लोबल फंड के लिए धन जुटाने के लिए इसकी नीलामी की गई थी। इसकी नीलामी 1.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 12,42,31,500 रुपये में हुई थी।

    4. हॉकी पक माउस- इसमें कोई बटन ही नहीं था

    Hockey puck mouse jony ive
    Hockey puck mouse jony ive - फोटो : Flickr

    हॉकी पक एक माउस था जिसे 1998 में लॉन्च किया गया था और इसे सर जोनाथन ने ही डिजाइन किया था। इसे G3 पर्सनल कंप्यूटर के साथ इस्तेमाल किया जाता था। इस माउस में कोई बटन नहीं था और इसकी डिजाइन वृताकार थी। यह माउस पारदर्शी भी था। इसे 13 कलर वेरियंट में पेश किया गया था, हालांकि यह सफल नहीं हो पाया, क्योंकि इसे ऑपरेट करना मुश्किल हो रहा था।

    डायमंड रिंग- जिसमें हीरे के अलावा कुछ भी नहीं था

    diamond ring
    diamond ring - फोटो : Pinterest

    मार्क न्यूसॉन के साथ सर जोनाथन की यह दूसरी साझेदारी थी। दोनों ने मिलकर एक रिंग बनाई थी जो पूरी तरह से हीरे से बना था। इसमें हीरे के छोटे-छोटे टुकड़े इस्तेमाल किए गए थे। दिसंबर में यह 250,000 डॉलर यानी करीब 1,72,52,750 रुपये में बिका था और इस पैसे का इस्तेमाल आठ अफ्रीकी देशों में HIV/AIDS को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में हुआ। इस अंगूठी में में हीरे के अलावा कुछ भी इस्तेमाल नहीं किया गया था और यही इसकी खासियत थी।

    6. G4 क्यूब स्पीकर

    G4 speaker apple
    G4 speaker apple - फोटो : youtube

    इस स्पीकर को साल 2000 में लॉन्च किया गया था और सर जोनाथन ने ही डिजाइन किया था। यह बॉल के आकार वाला स्पीकर था जो कि वायर के सपोर्ट के साथ आता था। दूसरे शब्दों में कहें तो यह वायरलेस नहीं था। इसका इस्तेमाल एक यूएसबी पोर्ट के जरिए किया जाता था।

    7. व्हाइट कलर प्रोडक्ट का सुझाव

    apple
    apple - फोटो : apple

    सर जोनाथन ने ही एपल का सफेद रंग के प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की सलाह दी थी। यहां आपको बता दें एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स व्हाइट कलर के खिलाफ थे, लेकिन बाद में वे इसके लिए राजी हो गए। इसका खुलासा एपल के पूर्व डिजाइनर डौग सैंजगर ने अपनी किताब में की थी।