Insta Scam: इंस्टाग्राम पर एड क्लिक करना पड़ा महंगा, अकाउंट से निकले 74.1 लाख रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Jul 2024 04:36 PM IST
सार

स्कैम का एक ताजा मामले सामने आया है। मंगलुरू की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर एक एड दिखा था। एड पर क्लिक करने के बाद उसके बैंक अकाउंट से 74 लाख रुपये निकल गए हैं।

विज्ञापन
Woman loses Rs 74.1 lakh after clicking on an Instagram advertisement link
share market scam - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आपके साथ किसी भी वक्त, कहीं भी और किसी भी तरीके से स्कैम हो सकता है। ऑनलाइन स्कैम तो इतने ज्यादा हो रहे हैं कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। सबसे ज्यादा स्कैम इंवेस्टमेंट की लालच में हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों को मोटे रिटर्न वाले निवेश के एड दिख रहे हैं और लोग लालच में आकर अपनी जमापूंजी भी गंवा दे रहे हैं। इसी तरह के स्कैम का एक ताजा मामले सामने आया है।

    मंगलुरू की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर एक एड दिखा था। एड पर क्लिक करने के बाद उसके बैंक अकाउंट से 74 लाख रुपये निकल गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलुरू की एक महिला को इंस्टाग्राम पर एक एड दिखा था जिसमें कम निवेश के बाद मोटे रिटर्न का दावा किया गया था। इंस्टाग्राम एड पर क्लिक करने के बाद महिला से एक शख्स ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया।

    विज्ञापन

    इसके बाद महिला ने एक व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया जिसका नाम D101 Artemis सेमिनार ग्रुप था। ग्रुप में महिला को हर रोज ट्रेडिंग के टिप्स मिल रहे थे। इसी बीच महिला को एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उससे कुछ जानकारी मांगी गई और 10,000 रुपये निवेश कराए गए। निवेश के साथ हाई रिटर्न का दावा किया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें