Tech News: आईफोन यूजर्स के लिए गुड न्यूज, गूगल फोटोज की तस्वीरों को iCloud पर कर सकेंगे ट्रांसफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Jul 2024 02:06 PM IST
सार

वैसे अभी भी गूगल फोटोज की तस्वीरों को iCloud पर अपलोड किया जा सकता है लेकिन पहले फोटोज को डाउनलोड करना होता है और फिर iCloud पर अपलोड करना होता है।

विज्ञापन
Google Photos will soon transfer to Apple iCloud details here
Google Photos iCloud - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    यदि आप भी एक आईफोन यूजर हैं और गूगल फोटोज एप भी इस्तेमाल करते हैं और गूगल फोटोज एप की तस्वीरों को iCloud पर ट्रांसफर करने के लिए परेशान रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Google और Apple एक नया टूल लॉन्च कर रहे हैं जिसके आने के बाद गूगल फोटोज की तस्वीरों को आसानी से iCloud पर ट्रांसफर किया जा सकेगा। नया टूल डाटा ट्रांसफर इनिशिएटिव (DTI) का हिस्सा है।

    गूगल फोटोज के इस टूल को अगले कुछ हफ्तों में जारी किया जाएगा। वैसे अभी भी गूगल फोटोज की तस्वीरों को iCloud पर अपलोड किया जा सकता है लेकिन पहले फोटोज को डाउनलोड करना होता है और फिर iCloud पर अपलोड करना होता है।

    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद बिना डाउनलोड किए ही सभी फोटोज को iCloud पर ट्रांसफर किया जा सकेगा। एपल ने अपने सपोर्ट पेज पर इस नए टूल की जानकारी दी है। गूगल फोटोज की फोटोज को iCloud पर ट्रांसफर करने का मतलब यह नहीं है कि गूगल फोटोज से आपकी तस्वीरें डिलीट हो जाएंगी। गूगल फोटोज में आपकी तस्वीरें सुरक्षित रहेंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें