Gamers in India: सबसे ज्यादा ऑनलाइन गेमर्स वाला दुनिया का दूसरा बड़ा देश बना भारत
भारत में ऑनलाइन गेमिंग मार्केट में साल-दर-साल 20% की ग्रोथ हो रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के गेमिंग मार्केट में ग्लोबल और घरेलू निवेशकों ने पिछले पांच साल में 2.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया था।

विस्तार
हाल ही में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ गेमर्स से मुलाकात की थी तो देश में गेमिंग की चर्चा शुरू हुई। कई गेमर्स ने बताया कि जब उन्होंने गेमिंग करियर की शुरुआत फुल टाइम की थी तब लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज पीएम से मुलाकात होने के बाद सभी लोगों उनकी तारीफ कर रहे हैं। अब एक नई रिपोर्ट आई है जिसमें कहा जा रहा है कि भारत ऑनलाइन गेमिंग कम्युनिटी का दूसरा सबसे बड़ा देश हो गया है। पहले नंबर पर चीन है।
भारत में गेमिंग पर 28% का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लगता है, लेकिन उसके बाद भी इसमें लोगों की रुचि कम नहीं हो रही है। भारत में ऑनलाइन गेमर्स की संख्या 442 मिलियन यानी 44.2 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इसकी जानकारी ग्रांट थ्रोन्टॉन भारत और ई-गेमिंग फेडरेशन (EGF) की रिपोर्ट से मिली है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग मार्केट में साल-दर-साल 20% की ग्रोथ हो रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के गेमिंग मार्केट में ग्लोबल और घरेलू निवेशकों ने पिछले पांच साल में 2.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया था। भारत में रियल मनी गेम बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है और गेमिंग से आय का सबसे बड़ा स्रोत यही है। साल 2022 में भारतीय गेमर्स हर रोज औसतन करीब 8.5 घंटे बिता रहे थे। भारत में डेली एक्टिव गेमर्स की संख्या 100 मिलियन है।
- Tech News: आईफोन यूजर्स के लिए गुड न्यूज, गूगल फोटोज की तस्वीरों को iCloud पर कर सकेंगे ट्रांसफर
- CCTV: घर के लिए खरीदने जा रहे सीसीटीवी तो ये चीजें जरूर चेक करें, फायदे में रहेंगे
- Galaxy Unpacked 2024: Samsung ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टवॉच, ECG और फास्ट चार्जिंग से है लैस
- Galaxy Unpacked: Samsung ने लॉन्च किए दो ईयरबड्स, AI करेगा लाइव ट्रांसलेशन