WhatsApp ने कबूला, भारत के 121 लोगों को बनाया गया शिकार, 20 के फोन में घुसे हैकर्स

फेसबुक के स्वामित्व वाले एप WhatsApp ने भारत सरकार को जानकारी दी है कि इस्रायल के एनएसओ ग्रुप द्वारा हैकिंग में भारत के 121 लोगों को निशाना बनाया गया जिनमें से 20 लोगों के फोन के डाटा चोरी हुए, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है जिन लोगों के फोन से डाटा चोरी हुए हैं उनमें क्या-क्या शामिल हैं। बता दें कि एनएसओ ग्रुप ने पिगासस सॉफ्टवेयर के जरिए दुनियाभर के 1,400 लोगों की जासूसी की है
हाल ही में सूत्रों के हवाले से खबर मिली थी कि व्हाट्सएप ने सरकार से पिगासस सॉफ्टवेयर के जरिए हैकिंग को लेकर माफी मांगी है। साथ ही भरोसा जताया है कि इससे जुड़ी चिंताओं को दूर करने को सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने व्हाट्सएप से अपनी सुरक्षा को मजबूत करने का निर्देश देते हुए कहा था कि अगर भविष्य में उसकी सुरक्षा में सेंध लगती है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पिगासेस स्पाइवेयर को इस्राइल की एनएसओ कंपनी ने बनाया था और करीब 1400 लोगों की जासूसी में इसका इस्तेमाल किया गया। इनमें से 121 भारतीय थे। मामला सामने आने के बाद सरकार ने व्हाट्सएप को नोटिस जारी कर साइबर हमले पर जानकारी मांगी थी। व्हाट्सएप ने सरकार को बताया कि सितंबर में ही उसने इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) को अलर्ट कर दिया था।
- टेलीग्राम के फाउंडर ने कहा- सार्वजनिक हो जाए आपकी निजी फोटो, उससे पहले WhatsApp करें डिलीट
- एक दिसंबर से कितने महंगे हो जाएंगे सभी कंपनियों के प्लान, यहां देखें संभावित कीमत
- ट्विटर ने खास फीचर किया लॉन्च, अब हाइड कर सकेंगे परेशान करने वाले रिप्लाई
- सौर ऊर्जा से चलने वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 490 रुपये में करें बुक