सौर ऊर्जा से चलने वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 490 रुपये में करें बुक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 22 Nov 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
solophones launches Solo Phone Se Pro smrtphone in India with solar power battery
Solo Phone Se Pro - फोटो : SoloPhone.in

    यदि आपके भी इलाके में बिजली की समस्या है जिसकी वजह से आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि भारतीय मोबाइल बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है जो सौर ऊर्जा (सोलर एनर्जी) से चलता है और खास बात यह है कि आप इस फोन को सिर्फ 490 रुपये में बुक भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं भारत के पहले सोलर पावर स्मार्टफोन के बारे में....

    Solo Phone Se Pro
    Solo Phone Se Pro - फोटो : SoloPhone.in

    सबसे पहले आपको बता दें कि सौर ऊर्जा से चलने वाले इस स्मार्टफोन को solophones नाम की कंपनी ने लॉन्च किया है और फोन का नाम Solo Phone Se Pro है। इस फोन की बुकिंगhttps://solophones.in/से हो सिर्फ 490 रुपये हो रही है। इस फोन की कीमत 9,639 रुपये है। कंपनी के पास अन्य कई फोन हैं जो सोलर पावर से चलते हैं उन्हें भी 490 रुपये में बुक किया जा सकता है।

    Solo Phone Se Pro
    Solo Phone Se Pro - फोटो : SoloPhone.in

    Solo Phone Se Pro की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 5.45 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 3 जीबी रैम, 32 जीबी की स्टोरेज और क्वॉडकोर प्रोसेसर मिलेगा। प्रोसेसर के नाम के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें