WhatsApp: व्हाट्सएप पर आ रहा कमाल का फीचर, फोटो-वीडियो के साथ GIFs में भी एडिट कर सकेंगे टेक्स्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 09 Mar 2023 06:09 PM IST
सार

New Text Editor Feature: WhatsApp के इस टूल की मदद से टेक्स्ट को एडिट करने के लिए यूजर्स को नई सुविधाएं मिलेंगी। यूजर्स टेक्स्ट का बैकग्राउंड कलर भी बदल सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp Working on New Text Editor Feature in Drawing Tool how its work
WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) यूजर्स को नई सुविधाएं और नए फीचर्स देने के लिए लगातार कई तरह के बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है, जो ड्राइंग टूल में अधिक ऑप्शन लाएगा। इस टूल की मदद से टेक्स्ट को एडिट करने के लिए यूजर्स को नई सुविधाएं मिलेंगी। इस फीचर को आईओएस डिवाइस में लेटेस्ट बीटा टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप के नए अनचाहे कॉल को साइलेंट करने के फीचर को जारी करने की जानकारी सामने आई थी।

    WhatsApp के नए फीचर को ट्रैक करने वाली कंपनी WABetaInfo ने इस फीचर के बारे में जानकारी दी है। फीचर ट्रैकर WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप एक नए टेक्स्ट एडिटर फीचर पर काम कर रहा है, जो ड्राइंग टूल में नए फॉन्ट और टेक्स्ट फॉर्मेटिंग लाएगा।

    विज्ञापन

    इस फीचर की मदद से कीबोर्ड पर उपलब्ध विकल्पों को टैप करके फोंट को सिलेक्ट करना काफी आसान हो जाएगा। वहीं यूजर्स को टेक्स्ट का एलाइनमेंट बदलने के साथ-साथ फोटो, वीडियो और जीआईएफ के अंदर टेक्स्ट को एड करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, यूजर्स टेक्स्ट का बैकग्राउंड कलर भी बदल सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फीचर को टेस्टफ्लाइट प्रोग्राम के जरिए iOS 23.5.0.72 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा पर डेवलप करने के दौरान देखा गया था। हालांकि, फिलहाल बीटा टेस्टर टेक्स्ट टूल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे, क्योंकि यह अभी भी डेवलपिंग फेज में है। टेस्टिंग के बाद जल्द इस फीचर को जारी किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें