WhatsApp stickers: अब आप एप में ही बना सकेंगे अपनी पसंद का स्टीकर, कंपनी ला रही नई सुविधा
नए WhatsApp stickers फीचर में यूजर्स को अपनी गैलरी से एक फोटो सिलेक्ट करने और उसे एडिट करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए यूजर्स को कई टूल भी मिल सकते हैं, जैसे फोटो के बैकग्राउंड को रिमूव करने की सुविधा।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को व्हाट्सएप पर ही अपनी पसंद से स्टीकर बनाने की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा iOS के लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा अपडेट में देखी गई है, जो टेस्ट फाइट एप पर उपलब्ध है।
iOS एप के लिए होगा जारी
व्हाट्सएप के नए अपकमिंग फीचर को लेकर WaBetaInfo ने जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप अपने iOS एप के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है।व्हाट्सएप एक ऐसा फीचर डिवेलप कर रहा है, जिससे यूजर्स एप के अंदर ही स्टिकर्स क्रिएट कर सकेंगे। यह सुविधा iOS 23.10.0.74 के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा अपडेट में देखी गई थी।
New Sticker ऑप्शन
फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि चैट शेयर एक्शन शीट के अंदर एक 'नया स्टिकर' ऑप्शन उपलब्ध होगा। फीचर फिलहाल डेवलपिंग फेज में है। अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि यह फीचर कैसे काम करेगा।
हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि नए फीचर में यूजर्स को अपनी गैलरी से एक फोटो सिलेक्ट करने और उसे एडिट करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए यूजर्स को कई टूल भी मिल सकते हैं, जैसे फोटो के बैकग्राउंड को रिमूव करने की सुविधा।
व्हाट्सएप एप में ही मिलने वाली इस सुविधा के बाद यूजर्स तो स्टीकर्स के लिए थर्ड पार्टी एप पर निर्भर नहीं रहना होगा। जैसा कि कहा गया है कि इस फीचर को फिलहाल डेवलप किया जा रहा है। यानी इसे भविष्य के अपडेट में रोल आउट किए जाने की संभावना है।
- Smartphone Alert: आपके स्मार्टफोन में भी हो सकता है मैलवेयर, कंपनियां खुद इंस्टॉल कर रहीं वायरस
- WWDC 2023: एपल के सबसे बड़े इवेंट में इस बार क्या होगा खास? iOS 17 के साथ मिलेंगे ये अपडेट, जानें सभी डिटेल
- Vivo ला रहा 64MP कैमरा और 8GB रैम वाला सस्ता कैमरा फोन, अगले महीने होगा लॉन्च!
- Mobile Photography: ये 6 टिप्स आपको बना देंगी मोबाइल फोटोग्राफी में एक्सपर्ट! DSLR की जरूरत नहीं पड़ेगी