Whatsapp: अगले महीने से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप, कहीं लिस्ट में आपका फोन तो नहीं!
Whatsapp का कहना है कि सबसे पुराने और सबसे कम इस्तेमाल किए जाने वाले फोन में से एक में व्हाट्सएप सपोर्ट खत्म हो जाएगा। यदि आपका स्मार्टफोन उनमें से एक है, तो अपने डिवाइस को अपडेट करना बेहतर है।

विस्तार
यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म अगले महीने (24 अक्तूबर) से कुछ स्मार्टफोन के लिए अपना सपोर्ट बंद करने वाला है। व्हाट्सएप का कहना है कि वह उन फोन को सपोर्ट करना बंद कर देगा जो एंड्रॉयड ओएस 5.0 या उससे ऊपर पर नहीं चल रहे हैं।
कंपनी का कहना है कि सबसे पुराने और सबसे कम इस्तेमाल किए जाने वाले फोन में से एक में व्हाट्सएप सपोर्ट खत्म हो जाएगा। यदि आपका स्मार्टफोन उनमें से एक है, तो अपने डिवाइस को अपडेट करना बेहतर है। बता दें कि व्हाट्सएप समय-समय पर iOS और एंड्रॉयड एप्स को नए फीचर्स के साथ अपडेट करता रहता है। लेकिन कंपनी कुछ समय के बाद ऐसे कई डिवाइस पर सपोर्ट बंद भी करती है, जो काफी पुराने ओएस पर काम करते हैं। ऐसे में यदि आपके डिवाइस में एंड्रॉइड ओएस 5.0 से कम है तो आप 24 अक्तूबर से व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
- ओएस 4.1 और उससे ऊपर वाले एंड्रॉइड फोन।
- iOS 12 और उसके बाद के वर्जन वाले आईफोन।
- KaiOS 2.5.0 और उससे ऊपर वाले फोन, जिनमें JioPhone और JioPhone 2 शामिल हैं।