iPhone 15 Pro के एक्शन बटन के पांच फायदे

अमर उजाला

Mon, 25 September 2023

Image Credit : apple

एपल ने लेटेस्ट आईफोन 15 की प्रो सीरीज के साथ साइलेंट बटन को हटाकर नया एक्शन बटन जोड़ा है। यहां हम एक्शन बटन के पांच फायदे बता रहे हैं।

Image Credit : Apple

कैमरा खोलने के लिए

एक्शन बटन को कैमरा खोलने के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है। यानी इसकी मदद से आप सिंगल टैप में फोटो और वीडियो ले सकते हैं।

Image Credit : Apple

वॉयस मेमो रिकॉर्ड करने के लिए

इसे वॉयस मेमो रिकॉर्ड करने के लिए कस्टमाइज कर सकते है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अचानक से आपको किसी की बात रिकॉर्ड करना है तो आप एक्शन बटन पर टैप करिए और वॉयस रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी।

Image Credit : सोशल मीडिया

टॉर्च चालू करने के लिए

यदि आप टॉर्च का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आप एक्शन बटन को टॉर्च चालू करने के लिए कस्टमाइज कर सकते हैं।
Image Credit : 9to5Mac

किसी अन्य शॉर्टकट के लिए

किसी एप या शॉर्टकट के लिए भी एक्शन बटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसे आप बिना किसी दिक्कत से एक सेकेंड में एक्सेस कर सकते हैं।
Image Credit : 9to5Mac

फोन साइलेंट करने के लिए

यह काम पहले साइलेंट बटन के जरिए किया जाता था। यदि आप पहले की तरह आईफोन को साइलेंट करने के लिए इस बटन का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह भी कर सकते हैं। 
Image Credit : सोशल मीडिया

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More