Namaste Robot: एलन मस्क के रोबोट ने एक पैर पर खड़े होकर किया योग, नमस्ते, वीडियो वायरल
वीडियो में टेस्ला का रोबोट नमस्ते करते हुए और एक पैर पर योग करते हुए नजर आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं रोबोट ने रंग के आधार पर ब्लॉकों को छांटने का काम भी किया।

विस्तार
अरबपति एलन मस्क और उनकी कंपनी टेस्ला ने सोशल मीडिया पर अपने ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टेस्ला का रोबोट नमस्ते करते हुए और एक पैर पर योग करते हुए नजर आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं रोबोट ने योग के साथ-साथ रंग के आधार पर ब्लॉकों को छांटने का काम भी किया।
ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस की इस वीडियो को अरबपति एलन मस्क ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि, मस्क ने वीडियो पोस्ट करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखा है। इसी वीडियो को टेस्ला के Tesla Optimus अकाउंट से भी शेयर किया गया है। इस पोस्ट में कंपनी ने लिखा, "ऑप्टिमस अब सामानों को खुद से अलग-अलग कर सकता है। इसका न्यूरल नेटवर्क पूरी तरह से एंड-टू-एंड प्रशिक्षित है। हमारे साथ आकर ऑप्टिमस को डेवलप करने में मदद करें (इसकी योग दिनचर्या में सुधार करें)।" इस वीडियो पर मस्क ने एक शब्द में रिप्लाई भी दिया है। मस्क ने लिखा, "प्रोग्रेस"।
https://twitter.com/elonmusk/status/1706152105638027515?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1706152105638027515%7Ctwgr%5Ef3f9af465f7f0cd186ab8d76738ce3f0d1b6d534%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fstory%2Felon-musk-shares-video-of-tesla-humanoid-robot-optimus-doing-namaste-ttec-1786153-2023-09-25
https://twitter.com/Tesla_Optimus/status/1705728820693668189?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1705728820693668189%7Ctwgr%5E6b00d96efae447588ce417acd40352487c8d0698%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ndtv.com%2Ffeature%2Fnamaste-tesla-shares-video-of-humanoid-robot-doing-yoga-elon-musk-says-this-4420216
एलन मस्क द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रोबोट इंसानों जैसे कई सारे काम कर रहा है। ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस, सूर्य नमस्कार कर रहा है। अलग-अलग कलर के ब्लॉक्स को छांट रहा है और एक पैर पर खड़े होकर योग भी कर रहा है। वीडियो में रोबोट काफी फ्लेक्सिबल लग रहा है।