WhatsApp Privacy: छलका व्हाट्सएप का दर्द, कहा- आरोग्य सेतु, जोमैटो, ओला भी लेते हैं डाटा तो सवाल सिर्फ हमसे क्यों

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 May 2021 12:13 PM IST
सार

व्हाट्सएप ने कोर्ट से कहा है कि यदि भारत में उसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी ब्लॉक की जाती है तो इस फैसले से अन्य कंपनियां भी प्रभावित होंगी।

विज्ञापन
WhatsApp Reacts to Criticism Over Privacy policy Alleges Ola Aarogya Setu zomato Collect Same or More Data
whatsapp privacy policy Delhi HC - फोटो : amarujala

    विस्तार

    व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई से लागू हो रही है और उससे पहले 13 मई को दिल्ली हाई कोर्ट में सरकार और व्हाट्सएप की पेशी है। उससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट में उसकी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर दाखिल हुई याचिका पर कहा है कि तमाम इंटरनेट आधारित एप की वही पॉलिसी है जो हमारी है। बिग बास्केट, कू, ओला ट्रूकॉलर, जोमैटो और आरोग्य सेतु एप भी यूजर्स का डाटा लेते हैं।

    Inc42 की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ने 5 मई को कोर्ट में एफिडेविट दिया है जिसमें अन्य एप्स द्वारा लिए जा रहे यूजर डाटा की आलोचना की गई है। व्हाट्सएप ने अपने एफिडेविट में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, जूम और रिपब्लिक वर्ल्ड का भी नाम लिया है जो कि रिपब्लिक टीवी का डिजिटल वेंचर है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ने कोर्ट से कहा है कि यदि भारत में उसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी ब्लॉक की जाती है तो इस फैसले से अन्य कंपनियां भी प्रभावित होंगी। व्हाट्सएप का दावा है कि यदि उसके खिलाफ फैसला आता है तो भारत में सेवाएं दे रहे ग्रोसरी एप और ऑनलाइन डॉक्टर के अप्वाइंटमेंट दिलाने वाले एप्स भी प्रभावित होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर व्हाट्सएप ने कहा है कि यह सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए है। सिर्फ बिजनेस अकाउंट से होने वाली चैटिंग को व्हाट्सएप पढ़ेगा और पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ साझा करेगा। नई पॉलिसी का निजी चैट से कोई लेना-देना नहीं है।

    इसके अलावा व्हाट्सएप ने यह भी कहा है कि वह 15 मई के बाद भी यूजर्स को पॉलिसी स्वीकार करने के लिए नोटिफिकेशन भेजता रहेगा, हालांकि अकाउंट डिलीट नहीं करेगा। कुछ दिनों बाद यूजर्स एप के कुच फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। मसलन मैसेज का नोटिफिकेशन मिलेगा, लेकिन मैसेज पढ़ नहीं पाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें